दिनदहाड़े दंपति पर फायरिंग: चार बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां; इलाके में दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। डबरा क्षेत्र के सहराई गांव में थाने से शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे दंपति पर चार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिया पर घेरकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, सहराई निवासी बंटी उर्फ सुरेंद्र रावत का सत्येंद्र रावत से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात आरोपियों ने बंटी को धमकाया था, जिसके बाद बुधवार दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ थाने शिकायत दर्ज कराने गए थे।
शिकायत के बाद जब दंपति वापस लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने सहराई पुलिया पर उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
फायरिंग की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ को आता देख आरोपी भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पीछा कर दो आरोपियों हिमांशु झा और सत्येंद्र रावत को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
दो आरोपी फरार
घटना के दौरान अन्य दो आरोपी विजेंद्र रावत और प्रदीप बघेल मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उनके पास अवैध पिस्टल थी। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
वीडियो आया सामने
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहे हैं और इलाके में दहशत फैलाते दिख रहे हैं। पुलिस ने इस वीडियो को साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
मामले में सहराई गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा के मुताबिक, दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और विवाद की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!