मंत्री के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में: दिल्ली लाठीचार्ज और कथित बयान के खिलाफ जताया था विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नंदा नगर स्थित निवास के बाहर बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे एक दंपति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दंपति दिल्ली में आंदोलनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और मंत्री के कथित बयान का विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रभावित होने का हवाला देते हुए कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक प्रहलाद पांडे और उनकी पत्नी संगीता पांडे मंत्री के निवास के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें वहां से हटने और स्थान खाली करने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ देर बहस हुई। स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। मौके पर करीब 15 मिनट तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही, जिसके बाद हालात सामान्य हो गए।
कथित बयान पर जताया विरोध
हिरासत में लिए जाने से पहले प्रहलाद पांडे और संगीता पांडे ने आरोप लगाया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आंदोलनकारियों के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें "कीड़े-मकोड़े" कहा था। इसी कथित बयान के विरोध में वे आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे थे। दंपति का कहना था कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक विरोध कर रहे थे और अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते थे। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
पुलिस ने सुरक्षा और यातायात का दिया हवाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंत्री के निवास की सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए दंपति को वहां से हटने के लिए कहा गया था। निर्देशों का पालन नहीं करने पर उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
संबंधित समाचार

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!