देश की सबसे लंबी वाटर टनल बनकर तैयार: 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगा पानी; जानिए कब होगी शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
विंध्य क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बरगी टनल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। अंतिम चट्टानी बाधा हटते ही टनल का ब्रेकथ्रू हो जाएगा और इसके बाद बिना किसी लिफ्ट या पंप के बरगी बांध का पानी सीधे कटनी सहित विंध्य क्षेत्र के खेतों तक पहुंचेगा।
30 मीटर नीचे बनी 12 किलोमीटर लंबी टनल
अधिकारियों के अनुसार परियोजना से अक्टूबर 2026 से नियमित जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2011 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना में जमीन से करीब 30 मीटर नीचे जर्मनी की अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (TBM) की मदद से खुदाई की गई।
निर्माण के दौरान ऊंचे भूजल स्तर, सिंकहोल और 56 अत्यंत कठोर चट्टानों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इन कारणों से परियोजना की लागत 799 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 1,442 करोड़ रुपये हो गई।
टनल के साथ नहरों का निर्माण भी पूरा
परियोजना के तहत 11.952 किलोमीटर लंबी मुख्य टनल, करीब 12 किलोमीटर लंबी ओपन नहर और कट-एंड-कवर संरचना का निर्माण भी पूरा हो चुका है। अंतिम ब्रेकथ्रू के बाद बरगी बांध का पानी प्राकृतिक ढलान के माध्यम से सीधे सिंचाई तंत्र तक पहुंचेगा, जिससे ऊर्जा की भी बचत होगी।
2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ
इस परियोजना से कटनी जिले की 21,823 हेक्टेयर कृषि भूमि सीधे सिंचित होगी। इसके अलावा मैहर, सतना, जबलपुर, पन्ना और रीवा सहित कुल 1,450 गांवों की करीब 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को भी सिंचाई का लाभ मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक शेष खुदाई अगले छह सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी।
इसके बाद परीक्षण कार्य संपन्न कर अक्टूबर 2026 से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। यह परियोजना विंध्य क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!