पार्षदों से बंद कमरे में दो घंटे तक हुई पूछताछ: वंदे मातरम विवाद; दिल्ली की टीम ने ली गोपनीय बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के बजट सत्र में ‘वंदे मातरम’ के दौरान हुए विवाद ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है। इस मामले में कांग्रेस आलाकमान की सक्रियता के साथ ही डेमेज कंट्रोल की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को देवास के एक निजी स्कूल में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने इंदौर के कांग्रेसी नेताओं को तलब किया।
राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी उषा नायडू ने इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित विवादों में घिरीं दोनों महिला पार्षदों, फौजिया शेख अलीम और रुबीना खान से करीब दो घंटे तक पूछताछ की।
सूत्रों के अनुसार बंद कमरे में हुई बैठक में राष्ट्रीय नेताओं ने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर करते हुए पार्षदों से लिखित और मौखिक स्पष्टीकरण मांगा है। कांग्रेस नेतृत्व इस बात को लेकर बेहद गंभीर है कि भाजपा ने इस मुद्दे को राष्ट्रवाद से जोड़कर राजनीतिक रूप से कांग्रेस को घेर लिया है, जिससे पार्टी की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है।
सीधे दिल्ली दरबार भेजी जाएगी रिपोर्ट
गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस पहले ही धारा 196 (1) के तहत मामला दर्ज कर चुकी है। बैठक के बाद बाहर निकले नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। अब इस गोपनीय बैठक की रिपोर्ट सीधे दिल्ली दरबार को भेजी जाएगी, जिसके बाद पार्टी संगठन की छवि को बचाने के लिए कड़े कदम उठा सकती है। फिलहाल कांग्रेस की पूरी कोशिश इस विवाद के राजनीतिक असर को खत्म कर जनता के बीच स्थिति स्पष्ट करने की है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!