खबर
Top News

पार्षद खूब मेहनत से करें अपने क्षेत्र का विकास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: वार्ड 7 को मिली 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अप्रैल 2026, 5:06 pm
शेयर करें:
पार्षद खूब मेहनत से करें अपने क्षेत्र का विकास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विकास को गति देते हुए विधानसभा 1 के वार्ड 7 को 10 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इंदौर ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल सरकार की योजनाओं से नहीं, बल्कि इंदौरवासियों की भागीदारी और शहर को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प से संभव हुआ है।

उन्होंने पुराने और नए इंदौर की तुलना करते हुए बताया कि वर्ष 2000 से पहले शहर की सड़कें संकरी थीं और एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी समय लगता था, जबकि आज चौड़ी सड़कों और बेहतर यातायात व्यवस्था के कारण आवागमन सुगम हो गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर की पहचान देश और दुनिया में एक स्वच्छ और व्यवस्थित शहर के रूप में बनी है। शहर के विकास में जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मंत्री ने पार्षदों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी लगन से विकास कार्य करें, ताकि भविष्य में विधानसभा क्षेत्र को समस्यामुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक विशेष गार्डन विकसित किया गया है, जहां योग सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ के साथ सांस्कृतिक वातावरण भी मिलेगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि आने वाले 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। वर्तमान में शहर को मिलने वाले पानी की मात्रा में आगामी तीन वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे वर्ष 2029 तक जल संकट पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने ‘दोगुना जल और मजबूत कल’ के संकल्प को दोहराते हुए बताया कि इस दिशा में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है।

विकास कार्यों के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सड़क, ड्रेनेज, उद्यान, सामुदायिक भवन, स्कूल और आंगनवाड़ी जैसे बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।

कार्यक्रम का आयोजन आरएपीटीसी बाल उद्यान में किया गया, जहां मंत्री विजयवर्गीय का ढोल-ताशों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 16 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 16 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 17 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 17 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 17 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 18 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 18 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 18 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 18 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 18 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 18 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 19 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 19 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 19 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 19 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 19 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 19 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 19 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!