विजय नगर गैस कांड में पार्षद आरोपी हाई कोर्ट ने लगाई जांच पर फटकार: एसीपी ने कोर्ट में बताया- भाजपा पार्षद बालमुकुंद सोनी पर दर्ज हुआ केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर क्षेत्र में 23 जून को अवंतिका गैस की पाइप लाइन में हुए भीषण हादसे की जांच को लेकर हाई कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। कल हुई सुनवाई में पुलिस ने बताया कि वार्ड-31 के भाजपा पार्षद बालमुकुंद सोनी को मामले में आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया गया है। सुनवाई के दौरान एसीपी पराग सैनी कोर्ट में मौजूद रहे और उन्होंने जांच की स्थिति की जानकारी दी।
मामले की पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केस डायरी देखने के बाद जांच की दिशा और उसकी गति पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने पूछा था कि यदि जांच इसी तरह चल रही है तो मामले की जांच किसी दूसरी एजेंसी को सौंपने की जरूरत क्यों न समझी जाए?
मंगलवार को हुई सुनवाई में भी नगर निगम की रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिलने का मुद्दा सामने आया। एसीपी ने बताया कि निगम की रिपोर्ट अभी तक पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। इस पर कोर्ट ने संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाने के निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान हादसे में झुलसे लोगों की ओर से अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि उनका इलाज अभी भी जारी है, लेकिन इलाज में खर्च हुई राशि अब तक उन्हें नहीं मिली है। पीड़ितों का कहना था कि अस्पताल का खर्च उन्हें अपनी जेब से उठाना पड़ रहा है।
शासन की ओर से बताया गया कि इलाज पूरा होने के बाद राशि जारी करने का प्रावधान है। इस पर पीड़ितों की ओर से कहा गया कि इलाज अभी चल रहा है और अस्पताल को भुगतान के लिए फिलहाल राशि की जरूरत है। कोर्ट ने शासन को निर्देश दिए कि झुलसे लोगों के इलाज की राशि जल्द जारी कराई जाए।
23 जून को हुआ था भीषण हादसा
विजय नगर क्षेत्र के सुमन नगर स्थित जैन मंदिर के पास 23 जून की दोपहर गैस पाइप लाइन में अचानक विस्फोट हो गया था। धमाके के साथ आग का बड़ा गुबार उठा और आसपास का क्षेत्र कुछ ही सेकंड में आग की चपेट में आ गया।
हादसे में कई लोग झुलस गए थे। घायलों में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर गिरी राजकुमारी झाला भी शामिल थीं। हादसे के बाद जांच की धीमी गति और पीड़ितों को राहत राशि नहीं मिलने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा।
बोरिंग मशीन की सुपुर्दगी पर उठाए थे सवाल
पिछली सुनवाई में कोर्ट के सामने यह तथ्य भी आया था कि हादसे से जुड़ी बोरिंग मशीन और वाहन जिला कोर्ट के आदेश पर वाहन मालिक की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इस पर हाई कोर्ट ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए जांच अधिकारी से जवाब मांगा था कि जांच लंबित रहने के दौरान जब्त मशीन और वाहन की सुपुर्दगी किस आधार पर दी गई।
पार्षद पर बीएनएस की धाराओं में केस
पुलिस के मुताबिक पार्षद बालमुकुंद सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 125(बी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इन धाराओं में लापरवाही से किसी व्यक्ति के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने और चोट पहुंचाने से संबंधित प्रावधान है। दोष सिद्ध होने पर छह माह तक का कारावास, जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।
घायल कंटेंट क्रिएटर के बयान बाकी
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मामले में चार्जशीट पेश करने की कार्रवाई अभी बाकी है। हादसे में घायल कंटेंट क्रिएटर गिरी राजकुमारी झाला उर्फ जिनी झाला फिलहाल अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बयान दर्ज होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!