कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा: एक्सपायर्ड सिरप की रीफिलिंग की थी तैयारी; एक साल में 7 लाख बोतलें खपाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में नशे के कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। दिल्ली और हरिद्वार से कफ सीरप मंगाकर भोपाल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने वाले गिरोह ने एक्सपायर्ड सीरप को दोबारा बाजार में बेचने के लिए रीफिलिंग की पूरी तैयारी कर ली थी।
लोगों की जान से खिलवाड़
इसके लिए विशेष मशीनें और ड्रम तक खरीदे गए थे, जिन्हें एसटीएफ ने जब्त कर लिया है।जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी एक बोतल से कफ सीरप निकालकर दूसरी बोतल में भरने की योजना बना रहे थे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की रीफिलिंग से दवा दूषित हो सकती थी, जिससे इसे पीने वालों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
25 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा सिस्टम
गौरतलब है कि पिछले वर्ष छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल जिलों में विषाक्त कफ सीरप पीने से 25 बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद न पुलिस और न ही औषधि नियंत्रण विभाग ने पर्याप्त सतर्कता दिखाई।
जांच में सामने आया है कि मंडीदीप स्थित 'विंग्स लाइफ रेमेडीज' नामक फर्म के जरिए यह कारोबार संचालित किया जा रहा था। आश्चर्यजनक बात यह है कि जिस पते पर फर्म पंजीकृत थी, वहां पिछले छह महीनों में न कोई दवा आई और न ही कोई बिक्री दर्ज हुई। इसके बावजूद इसी फर्म के नाम पर बड़ी मात्रा में कफ सीरप मंगाया जा रहा था।
एक्सपायरी डेट और बैच नंबर मिटाकर बेचते थे दवा
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार गिरोह एक्सपायर हो चुकी कफ सीरप की बोतलों पर लगे लेबल को खुरच देता था या उसके ऊपर नया लेबल चिपका देता था। इससे बैच नंबर और एक्सपायरी डेट गायब हो जाती थी और दवा आसानी से बाजार में खपा दी जाती थी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से वे अब पूरी तरह नई बोतलों में सीरप भरकर अपने मनमुताबिक लेबल लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी उद्देश्य से मशीनें और बड़े ड्रम खरीदे गए थे।
सालभर में 7 लाख बोतलों की सप्लाई
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दिल्ली से 'आनरेक्स' और हरिद्वार से 'ऑफ-कफ' नाम की कफ सीरप मंगाते थे। भोपाल के पटेल सिटी और मुबारकपुर स्थित मकानों में इनका भंडारण किया जाता था, जहां लेबल बदलने और पैकिंग का काम होता था।
इसके बाद संगठित नेटवर्क के जरिए ग्रामीण इलाकों के मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर और किराना दुकानों तक यह सीरप पहुंचाई जाती थी। नियमों के मुताबिक डॉक्टर के पर्चे के बिना ऐसी दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन गिरोह ने बिना किसी वैध पर्चे के करीब 7 लाख बोतलें बाजार में खपा दीं।
फर्म संचालक गिरफ्तार
एसटीएफ ने इस मामले में फर्म संचालक बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा नशे के कारोबार से कितनी बड़ी कमाई की जा रही थी।
प्रारंभिक जांच से साफ है कि यह केवल अवैध बिक्री का मामला नहीं, बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाला संगठित अपराध है, जिसकी जड़ें कई जिलों तक फैली हुई हैं।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!