कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें: एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया; अगले दिन कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अरबिंदो अस्पताल के सामने स्थित कनक स्मार्ट सिटी के कॉलोनाइजर अनूप गुप्ता ने यहां की 40 दुकानों को पार्षद विजय परमार से सेटिंग करके तुड़वा दिया। दुकानदारों को नगर निगम ने एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया और अगले दिन दुकानें तोड़ दीं। पीड़ित दुकानदार क्षेत्रीय विधायक व मंत्री तुलसी सिलावट से मिलने पहुंचे और शिकायत की।
दुकानदारों को संभलने का मौका भी नहीं मिला
पीडि़त श्याम यादव, मनोज यादव, राकेश पाल, कमल कुशवाह आदि ने बताया कि उनकी दुकानें करीब 12 सालों से यहां लगी थी। पीछे कनक स्मार्ट सिटी नामक कालोनी कटी है। काॅलोनाइजर अनूप गुप्ता नहीं चाहता था कि उसकी काॅलोनी के आगे ये दुकानें चले, इसलिए क्षेत्रीय भाजपा पार्षद विजय परमार के साथ सेटिंग करके दुकानों को साजिशपूर्वक तुुड़वा दिया।
कल सुबह की गई कार्रवाई में करीब 40 दुकानों को हटा दिया गया। इसके एक दिन पूर्व मंगलवार रात्रि को नगर निगम की ओर से नोटिस मिले। हम दुकानदारों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और सुबह रिमूवल गैंग आ गई।
पास में हनुमान मंदिर है, जिसके लिए यहां पूजा-प्रसाद सामग्री की कई दुकानेें थीं। हम सभी गरीब परिवारों से हैं और ये दुकानें ही हमारी रोजी-रोटी का जरिया थी। इनके टूट जाने से अब हमारे सामने विभिन्न समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
कांकड़ की जमीन पर प्लॉट काटे
उन्होंने काॅलोनाइजर गुप्ता पर आरोप लगाया कि उसने कांकड़ की जमीन पर प्लॉट काट दिए हैं और बिल्डिंग बनाकर भी बेच रहा है। न तो इनकी रजिस्ट्री की गई है और न इन पर नक्शे पास हो रहे हैं। वो भी परेशान है।
काॅलोनाइजर की और भी साइट्स हैं जिन पर ऐसे ही भ्रष्टाचार किया गया है। आज सुबह पीड़ित दुकानदार विधायक व मंत्री तुलसी सिलावट से मिलने उनके निवास पर पहुंचे, जिन्होंने उनकी बात सुनी और उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!