खबर
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त: 350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 11:11 am
शेयर करें:
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए नगर निगम ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। अब सिर्फ भवन मालिक ही नहीं, बल्कि भवनों के नक्शे तैयार करने वाले आर्किटेक्ट, स्ट्रक्चर इंजीनियर, इंजीनियर और कंसल्टेंट भी निगम की निगरानी के दायरे में आ गए हैं।

350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस
नगर निगम ने पिछले तीन वर्षों में स्वीकृत करीब 20 हजार भवन नक्शों से जुड़े 350 आर्किटेक्ट, स्ट्रक्चर इंजीनियर, इंजीनियर और कंसल्टेंट को नोटिस जारी किए हैं। सभी को 7 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट और मौके की तस्वीरें निगम में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट नहीं दी तो रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस पर कार्रवाई
निगम ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में संबंधित भवनों की जांच रिपोर्ट और फोटो उपलब्ध नहीं कराने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। निगम के निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित आर्किटेक्ट, इंजीनियर और कंसल्टेंट का रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।

इसके जरिए निगम यह सुनिश्चित करना चाहता है कि स्वीकृत भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था वास्तव में लागू हो।

6545 भवनों से वसूले 6.42 करोड़ रुपए
नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 6,545 भवनों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग शुल्क के तौर पर करीब 6 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि वसूली जा चुकी है। इसके अलावा निगम शहर के करीब 87 हजार भवन मालिकों को नोटिस जारी कर चुका है।

निगम का फोकस अब यह जांचने पर है कि भवनों में सिर्फ कागजों पर ही नहीं, बल्कि मौके पर भी बारिश के पानी को सहेजने की व्यवस्था मौजूद है या नहीं।

निगम में 650 प्रोफेशनल पंजीकृत
बिल्डिंग परमिशन शाखा के बिल्डिंग अफसर सत्येंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक नगर निगम में फिलहाल करीब 650 आर्किटेक्ट, स्ट्रक्चर इंजीनियर, इंजीनियर और कंसल्टेंट पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 350 को नोटिस जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि निगम का उद्देश्य भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू कराना है, ताकि बारिश के पानी को जमीन में उतारकर भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिल सके।

भूजल संरक्षण पर निगम का जोर
इंदौर में तेजी से हो रहे शहरी विस्तार के बीच भूजल संरक्षण बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में निगम बारिश के पानी को सीधे नालियों में बहने से रोककर उसे जमीन में पहुंचाने की व्यवस्था पर जोर दे रहा है।

निगम की कार्रवाई के जरिए भवन मालिकों के साथ-साथ नक्शा तैयार करने वाले विशेषज्ञों की भी जिम्मेदारी तय की जा रही है, ताकि रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

संबंधित समाचार

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज; परमिशन को लेकर दो दावे

less than a minute ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

16 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 17 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 19 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 20 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 20 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 20 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!