अवैध कॉलोनी पर निगम का बुलडोजर: जगदीश नगर में 12 रो-हाउस ध्वस्त; शिकायत के बाद कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम ने सोमवार को शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाणगंगा क्षेत्र के जगदीश नगर इलाके में बन रहे रो-हाउस को तोड़ दिया। निगम की रिमूवल टीम ने यहां 12 अवैध रो-हाउस पर पोकलेन मशीन चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिया।
शिकायत के बाद हरकत में आया निगम
नगर निगम के रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरिया के मुताबिक, कॉलोनी सेल को शिकायत मिली थी कि सर्वे नंबर 242/1 पर बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। यहां रो-हाउस का निर्माण भी तेजी से चल रहा था। शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय भवन अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई को मंजूरी दी गई।
3 पोकलेन और 70 से ज्यादा कर्मचारी पहुंचे
कार्रवाई के दौरान निगम की टीम भारी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची। 3 पोकलेन मशीनें लगाई गईं। 70 से अधिक निगमकर्मी मौजूद रहे। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई की गई। बिना किसी विरोध के पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
12 में से 6 रो-हाउस पूरी तरह तैयार
अधिकारी के अनुसार, कुल 12 रो-हाउस बनाए जा रहे थे। 6 मकान पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके थे, जिनमें फिनिशिंग (पुट्टी) का काम भी हो गया था। 6 अन्य निर्माणाधीन थे। इन सभी को निगम ने ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि ये निर्माण 5 से 10 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किए जा रहे थे और अभी इनमें कोई रह नहीं रहा था।
एक व्यक्ति पर निर्माण का आरोप
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि शुभम साहू नामक व्यक्ति द्वारा इन रो-हाउस का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण के लिए वैध अनुमति नहीं ली गई थी।
निगम आयुक्त के निर्देश के बाद सख्ती
हाल ही में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद से शहरभर में ऐसे निर्माणों पर नजर रखी जा रही है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। शहर में जमीन की अवैध प्लॉटिंग और निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!