निगम ने एक और अनुकंपा नियुक्ति दी: दिवंगत कर्मचारी के पुत्र को मिला रोजगार; अब तक 61 परिवारों को मिली राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम इंदौर दिवंगत अधिकारियों और कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को समय पर आर्थिक संबल उपलब्ध कराने के लिए अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का तेजी से निराकरण कर रहा है। इसी क्रम में निगम मुख्यालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग में आयोजित एक सादे समारोह में दिवंगत कर्मचारी मुन्ना खां के पुत्र इलियास को स्वच्छता पर्यवेक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
निगम प्रशासन ने बताया कि शासन के निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के तहत पात्र आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्तियां दी जा रही हैं, ताकि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को समय पर रोजगार और आर्थिक सुरक्षा मिल सके। नियुक्ति पत्र मिलने पर आश्रित परिवार ने निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
वर्तमान परिषद कार्यकाल में 61 अनुकंपा नियुक्तियां
नगर निगम परिषद के मौजूदा कार्यकाल में अब तक 61 अनुकंपा नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी हैं। इनमें विभिन्न पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं। इनमें 16 सहायक राजस्व निरीक्षक, 33 उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, 3 समयपाल, 6 ड्राइवर,1 माली, 3 सहायक ग्रेड-3 शामिल हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों के आवेदनों की पात्रता जांच और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जा रही हैं। उद्देश्य यह है कि प्रभावित परिवारों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और उन्हें जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

मुलजिम सूरज रजक को तीन घंटे थाने में बैठाया:वरिष्ठ पत्रकार को धमकी मामले में अब भी नहीं हुई जमानत

सरकार और CJP के बीच बैठक खत्म:डेढ़ घंटे हुई चर्चा; लिया गया यह फैसला

डिवाइडर कट से मुड़ी स्लीपर बस ट्रक से भिड़ी:बस ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर और ट्रक चालक घायल; नशे में ड्राइविंग का लगाया आरोप

एटीएम को तोड़ने की कोशिश:कैमरे पर स्प्रे कर सेंध लगाने पहुंचा नकाबपोश; पिछले कुछ दिनों में 25 मशीनों को बनाया निशाना

तंत्र के मंत्र से भयमुक्त देश:जनतंत्र का जादू-मंतर; बच्चों ने तोड़ा सत्ता का अहंकार

नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप:इस बहाने से बुलाकर बंधक बनाया; दो लोग बाहर देता रहे पहरा

जानिये कौन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बना नया शिक्षा सचिव:प्रशासनिक सेवा में लंबा अनुभव; केंद्र और राज्य सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया

ये बने एमपी-छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर:इतने करोड़ जमा किया एडवांस टैक्स; इस अभिनेता से भी आगे

कार चोर की गिरफ्तारी पर दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने:एमपी-राजस्थान के बीच आठ घंटे चली खींचतान; अफसरों के दखल से सुलझा विवाद

वीडियो देखिये, सोनम वांगचुक की पत्नी ने क्या बात कही:सरकार ने इस बात का भरोसा दिया; छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी

हनीट्रैप गैंग में बड़ा खुलासा:इस संगठन का संस्थापक निकला मास्टरमाइंड; अब तक इतने गिरफ्तार

भाजपा नेता की हार्ट-अटैक से मौत:एसिडिटी समझकर खुद बाइक से पहुंचे थे अस्पताल; ईसीजी के दौरान थमी सांसें

प्रमोशन घोटाले को लेकर निगम में बढ़ा आक्रोश सीआर में नंबर काटने की धांधली का खुलासा

खुद भी रहेंगे नशे से दूर, समाज को भी करेंगे जागरूक:पुलिस के साथ नगर सुरक्षा समिति ने लिया सामूहिक संकल्प

इस अस्पताल में एनेस्थीसिया इंजेक्शन खत्म:हार्ट, न्यूरो और कैंसर की सर्जरी प्रभावित; कई ऑपरेशन टले

सात साल सजा तीन करोड़ जुर्माना:परीक्षा अधिनियम में संशोधन बिल पर आज कैबिनेट की मंजूरी

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने दोहराई शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग:बोले- हटाए जाने तक चर्चा नहीं करेंगे; छात्रों के मुद्दे पर अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर खड़ा है विपक्ष

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून:आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अब तक हुई इतनी वर्षा

एमपी में हर दिन इतने सड़क हादसे:इतने लोगों की मौत; सड़क दुर्घटनाओं में देश में इस स्थान पर, यूपी और तमिलनाडु की स्थिति भी चिंताजनक

वीडियो देखिये, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन:प्रियंका गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खरगे भी हुए शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!