खबर
Top News

दीक्षांत करियर में नई जिम्मेदारी की एक नई शुरुआत: मालवांचल यूनिवर्सिटी के वार्षिक समारोह ‘अनुरूप-2026’ और इंडेक्स मेडिकल कॅालेज का दीक्षांत समारोह आज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अप्रैल 2026, 4:56 pm
शेयर करें:
दीक्षांत करियर में नई जिम्मेदारी की एक नई शुरुआत

कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट को मानद उपाधि प्रदान की गई

आशीष अस्टोनकर 94259-01264 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवांचल यूनिवर्सिटी और इंडेक्स समूह संस्थान में अनुरूप 2026 और 5वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पहले दिन जहां मप्र के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

वहीं अनुरूप कल्चरल फेस्ट में फैशन शो,नाटक,सिंगिंग जैसे कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अनुरूप 2026 के समापन में पंजाबी गायिका और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा के गीतों पर युवाओं को थिरकने का मौका लाइव कंसर्ट में मिला। इंडेक्स नर्सिंग कालेज के लैंप लाइटिंग समारोह में नर्सिंग के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।

दीक्षांत समारोह के पहले दिन मालवांचल यूनिवर्सिटी,इंडेक्स समूह संस्थान के नर्सिंग,डेंटल,पैरामेडिकल सहित विभिन्न संकायों के 323 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। 13 अप्रैल को दीक्षांत समारोह के अंतिम दिन इंडेक्स मेडिकल कॅालेज के छात्रों को उपाधि और स्वर्ण पदक, मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

मालवांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 5वें दीक्षांत समारोह के पहले दिन नर्सिंग, पैरामेडिकल, डेंटल सहित विभिन्न संकायों के 323 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं।

इस गरिमामयी अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट को उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।

तुलसीराम सिलावट ने कहा कि दीक्षांत केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। युवा आज हमारे देश की धरोहर हैं,

इस अवसर पर मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, चांसलर गौरी सिंह भदौरिया, वाइस चांसलर डॉ. संजीव नारंग, लोकपाल मोहम्मद शमीम,रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश्वर सिंह जोधाणा ,डायरेक्टर आर.एस. राणावत,एडिशनल डायरेक्टर डॅा. आर.सी. यादव,डिप्टी रजिस्ट्रार डॅा.राजेंद्र सिंह सहित विभिन्न संकायों के डीन एवं अधिकारीगणों की विशेष उपस्थिति रही।

भारतीय स्वास्थ्य सेवा की नींव के समान है चिकित्सा शिक्षा
मालवांचल यूनिवर्सिटी, इंडेक्स समूह संस्थान के वार्षिक समारोह ‘अनुरूप-2026’ के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

समापन समारोह में मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वॉइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, भाजपा नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्तिसिंह हाड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री शुक्ल को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

मुख्य अतिथि शुक्ल ने कहा चिकित्सा शिक्षा आज भारतीय स्वास्थ्य सेवा के लिए एक नींव के समान है। इंडेक्स समूह और मालवांचल यूनिवर्सिटी में संस्थानों की इस शृंखला ने यह साबित किया है। ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवा के लिए एक बहुत बड़ा ईको सिस्टम काम कर रहा है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र सरकार का विजन है कि शहरों के साथ खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इंडेक्स हॉस्पिटल जैसे सुपर स्पेशलिस्ट केंद्र स्थापित हों, जहां मरीजों को बेहतर इलाज के साथ चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए डॉक्टरों को शिक्षित करने के मेडिकल हब भी बनें।

आज हर ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी पूरी करने के लिए सरकार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसीलिए हेल्थ सेक्टर को बेहतर बनाने में पीपीपी मॉडल के अस्पताल मेडिकल कॉलेज की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

‘बिल्ली अख’ से लेकर ‘तेरे नाल नचना’ सुनंदा शर्मा के हर गीत पर थिरके युवाओं के कदम
मालवांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘अनुरूप’ इस बार और भी खास बन गया, जब मशहूर पंजाबी गायिका और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा ने अपनी धमाकेदार लाइव प्रस्तुति से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमेरिका के यू.एस. स्टेट डिपार्टमेंट में (रि.)रीजनल मेडिकल ऑफिसर व राजनयिक डॉ. राजेश व्यास और मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।

सोशल मीडिया पर जहां आज सुनंदा शर्मा के गीतों का एक ट्रेंड चल रहा। लाइव कंसर्ट में भी दर्शकों के बीच उसी ट्रेंड का जादू देखने को मिला। पंजाबी, हिन्दी और भोजपुरी गीतों पर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं संगीत की धुन पर थिरकने लगे।

जैसे ही उन्होंने अपना लोकप्रिय गीत बिल्ली अख, मम्मी नू पसंद, जानी तेरा ना के साथ दूजी वार प्यार और तेरे नाल नचना, पागल नहीं होना जैसे हिट गानों पर शानदार परफार्मेंस दी।

इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग सेरेमनी संपन्न
इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोलू शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा, नगर उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी तथा सह कार्यालय मंत्री रानू अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और लैंप लाइटिंग सेरेमनी के साथ हुई। नर्सिंग के नए विद्यार्थियों ने दीप जलाकर सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 12 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 13 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 13 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 13 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 13 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 14 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 14 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 14 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 14 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 14 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 14 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 15 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 15 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 15 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 15 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 15 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!