विवाद ने लिया राजनीतिक रूप, बढ़ा तनाव: भाजपा नेता को पद से हटाया; शहर अध्यक्ष ने थमाया कारण बताओ नोटिस, थाने से संगठन तक पहुंचा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 में कुत्तों को भोजन खिलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। संघ कार्यकर्ताओं के साथ हुए विवाद के बाद भाजपा संगठन ने भी सख्त रुख अपनाया है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने वीरेंद्र शेंडगे को विधानसभा-4 के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
आचरण लगातार विवादों में रहा
नोटिस में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से उनका आचरण लगातार विवादों में रहा है। पार्टी ने तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने की चेतावनी दी गई है।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं शेंडगे
वीरेंद्र शेंडगे का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है। करीब एक माह पहले ट्रैफिक पुलिस के साथ उनका विवाद सुर्खियों में रहा था। उस दौरान हेलमेट नहीं पहनने को लेकर उनकी महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस हुई थी। बाद में मामला काफी चर्चा में रहा और महू नाका क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन जैसी स्थिति बन गई थी।
आरएसएस कार्यकर्ता से विवाद
उल्लेखनीय है कि विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ विवाद हो गया। शनिवार रात हुए विवाद के बाद रविवार सुबह शेंडगे के घर और दुकान पर पथराव तथा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मामले के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और दोनों पक्षों के समर्थक अन्नपूर्णा थाने के आसपास जुट गए।
कुत्तों के भोजन से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार उषा नगर स्थित वीरेंद्र शेंडगे की मल्टी के बाहर पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में कुत्तों का भोजन डाल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दो दिन पहले भी इस संबंध में संबंधित व्यक्ति को समझाइश दी गई थी।
विरोध के बाद बहस और विवाद
बताया जा रहा है कि शनिवार रात फिर से उसी स्थान पर कुत्तों का भोजन डाला गया, जिसके बाद वीरेंद्र शेंडगे और उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। सामने वाले पक्ष ने खुद को संघ से जुड़ा बताया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।
मारपीट के आरोप, मामला पहुंचा थाने
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान हाथापाई की स्थिति बन गई। आरोप है कि शेंडगे के साथ मौजूद कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति के साथ मारपीट की। इसके बाद मामला अन्नपूर्णा थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। हालांकि देर रात तक चली चर्चा के बाद तत्काल कोई बड़ा कानूनी कदम नहीं उठाया गया और मामला शांत होता नजर आया।
रविवार सुबह घर और दुकान पर पथराव
रात में मामला शांत होने के बावजूद रविवार सुबह विवाद ने नया मोड़ ले लिया। बताया जाता है कि संघ से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों तक घटना की जानकारी पहुंची, जिसके बाद नाराज लोगों का समूह बाइक से उषा नगर पहुंचा। यहां वीरेंद्र शेंडगे की मल्टी, दुकान और आवास पर पथराव किया गया। घटना में कांच टूटने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
हिंद रक्षक संगठन भी आया मैदान में
घटना के बाद हिंद रक्षक संगठन भी सक्रिय हो गया। इस संगठन के संरक्षक विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ बताए जाते हैं। दोनों पक्षों के समर्थकों के थाने पहुंचने से माहौल गर्मा गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती।
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल अन्नपूर्णा थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से प्राप्त शिकायतों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!