खबर
Top News

सितारा होटल के पूल में साड़ी पर संग्राम: ये होटल हैं मनमर्जी के

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जून 2026, 1:49 pm
शेयर करें:
सितारा होटल के पूल में साड़ी पर संग्राम

3 होटलों पर पुलिस का छापा, कौन आया, कौन ठहरा? रजिस्टर में दर्ज नहीं, मालिक-मैनेजरों पर केस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होटल इन दिनों सिर्फ मेहमानों की मेजबानी नहीं, बल्कि विवादों और लापरवाहियों के केंद्र बनते जा रहे हैं। शहर के एक प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल के स्विमिंग पूल में साड़ी पहनकर उतरी महिलाओं को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि पूल बहस का अखाड़ा बन गया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस जांच में तीन होटलों की ऐसी हकीकत सामने आई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही का खुलासा कर दिया।

कहीं ड्रेस कोड पर बहस छिड़ी तो कहीं होटलों में ठहरने वाले मेहमानों का कोई रिकॉर्ड ही नहीं रखा जा रहा। सवाल यह है कि जब नियमों का पालन ही नहीं होगा तो शहर की सुरक्षा आखिर किस भरोसे चलेगी?

बताया जाता है कि शहर के प्रतिष्ठित शेरेटन ग्रैंड पैलेस में रविवार दोपहर उस समय माहौल गर्मा गया, जब दो महिलाएं साड़ी पहनकर स्विमिंग पूल में उतर गईं।

कुछ मेहमानों ने इसे होटल के ड्रेस कोड और स्वच्छता मानकों के खिलाफ बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई।

दूसरी ओर महिलाओं के समर्थन में खड़े लोगों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सांस्कृतिक पहचान का मामला बताया।

देखते ही देखते विवाद ड्रेस कोड से निकलकर संस्कृति बनाम आधुनिकता की बहस में बदल गया। पूलसाइड पर तीखी नोंक-झोंक शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूत्रों के मुताबिक जब कुछ मेहमानों ने होटल प्रबंधन से शिकायत की तो उन्हें कथित तौर पर कह दिया गया कि यदि व्यवस्था पसंद नहीं है तो वे चेकआउट कर सकते हैं।

इस टिप्पणी के बाद विवाद और भड़क गया। आखिरकार स्टाफ और अन्य मेहमानों की समझाइश से मामला शांत हुआ।

अपराधियों के लिए सेफ हाउस बन सकते हैं होटल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटलों में ठहरने वाले हर व्यक्ति की जानकारी और सत्यापन सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है।

यदि होटल संचालक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ऐसे ठिकाने अपराधियों, फरार आरोपियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए सुरक्षित अड्डे बन सकते हैं।

हालांकि पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन एक साथ तीन होटलों में पाई गई लापरवाही ने शहर के होटल संचालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि मेहमानों की जानकारी छिपाने, सत्यापन नहीं कराने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इन होटलों में मिली गंभीर लापरवाहियां
केस-1; रीगल ओरा-इन के मालिक पर कार्रवाई
एमआईजी थाना पुलिस की जांच के दौरान जगजीवन राम नगर स्थित होटल रीगल ओरा-इन में कर्मचारी संबंधी जानकारी नहीं मिलने पर संचालक शुभम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार होटल प्रबंधन आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका।

केस-2; बेंचमार्क प्राइम से नहीं भेजी जाती थी मुसाफिरों की सूचना
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित होटल बेंचमार्क प्राइम की जांच में पुलिस ने पाया कि होटल में ठहरने वाले मेहमानों की जानकारी थाने को नहीं भेजी जा रही थी। होटल से जुड़े रामभरोसे ने पूछताछ में बताया इस प्रकार की सूचना और भौतिक सत्यापन अब तक नहीं कराया गया था। पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया।

केस-3; रुद्राक्ष-इन में भी सुरक्षा को लेकर लापरवाही
महालक्ष्मी नगर स्थित होटल रुद्राक्ष-इन में भी आगंतुक रजिस्टर और पुलिस को भेजी जाने वाली जानकारी के संबंध में मैनेजर अमितसिंह चौहान संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

पुलिस ने पाया कि होटल में ठहरने वाले मेहमानों का सत्यापन और सूचना प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा था।

संबंधित समाचार

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

less than a minute ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

9 minutes ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

19 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

22 minutes ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

25 minutes ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 1 hour ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 1 hour ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 1 hour ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

about 2 hours ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

about 2 hours ago
किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए
Top News

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

about 2 hours ago
मेरे क्षेत्र में अन्याय
Indore

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

about 2 hours ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

about 2 hours ago
राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार
Top News

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

about 3 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

about 3 hours ago
दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी
Top News

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

about 3 hours ago
आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

about 4 hours ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

about 4 hours ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!