लेंसकार्ट की ड्रेस कोड नीति पर विवाद: वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने किया विरोध; बॉयकॉट की घोषणा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चश्मा रिटेल कंपनी लेंसकार्ट यानी Lenskart की कथित ड्रेस कोड नीति को लेकर विवाद तेज हो गया है। वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन मध्य प्रदेश ने कंपनी पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए शहर में विरोध प्रदर्शन और पूर्ण बहिष्कार (बॉयकॉट) का ऐलान किया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि एक कथित आंतरिक दस्तावेज़ में स्टोर कर्मचारियों के लिए बिंदी, तिलक और कलावा जैसे हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर रोक बताई गई, जबकि हिजाब को अनुमति दी गई थी। इस मुद्दे के सामने आते ही सोशल मीडिया पर #BoycottLenskart ट्रेंड करने लगा।
गुरुवार को प्रदर्शन की घोषणा
संजय अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को इंदौर के सभी लेंसकार्ट शोरूम के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि एक धर्म के प्रतीकों को अनुमति दी जा सकती है, तो अन्य धर्मों के प्रतीकों पर प्रतिबंध उचित नहीं है। संगठन ने इसे “धार्मिक असमानता” बताते हुए पूरे मध्य प्रदेश में कंपनी के बहिष्कार की अपील की है।
कंपनी का स्पष्टीकरण
विवाद बढ़ने के बाद पीयूष बंसल, संस्थापक एवं सीईओ, ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल दस्तावेज़ पुराना है और कंपनी की वर्तमान नीति में किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतीक पर रोक नहीं है। कंपनी ने नई स्टाइल गाइड जारी कर स्पष्ट किया कि बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, हिजाब और पगड़ी जैसे सभी प्रतीकों की अनुमति है। साथ ही, उत्पन्न हुए भ्रम के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है।
जवाबदेही की मांग बरकरार
हालांकि, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन का कहना है कि शुरुआती नीति में दिखे कथित भेदभाव के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। संगठन ने मांग की है कि कंपनी न केवल अपनी नीति स्पष्ट करे, बल्कि इस मामले पर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट माफी भी दे और भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने देने का भरोसा दे। संजय अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने के लिए लेंसकार्ट के उत्पादों का बहिष्कार करें और धार्मिक समानता के समर्थन में आवाज उठाएं।
भोपाल में जोरदार प्रदर्शन
दूसरी ओर राजधानी भोपाल में लेंसकार्ट के ड्रेस कोड विवाद ने अब उग्र रूप ले लिया है। न्यू मार्केट, रोशनपुरा स्थित शोरूम के बाहर हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने शोरूम के कर्मचारियों को तिलक लगाया और मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधा। प्रदर्शनकारियों ने “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए।
बहिष्कार की चेतावनी
समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि संगठन ने लेंसकार्ट के बहिष्कार का आह्वान किया है। उनके अनुसार, “यह हिंदुस्तान है, यहां तिलक, कलावा और बिंदी का सम्मान होना चाहिए। यदि इन पर रोक लगाने की कोशिश की गई, तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!