युवती से दोस्ती पर विवाद: भाई ने ड्राइवर को बुलाकर किया चाकू से हमला; आरोपी पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवती से दोस्ती और बातचीत को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक को उसके दोस्त निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार अभिषेक पाल नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है। अभिषेक पेशे से ड्राइवर है और उसकी आरोपी शिवम की बहन से दोस्ती थी।
शिकायत के मुताबिक रविवार रात युवती के मोबाइल से अभिषेक के फोन पर मिस कॉल आया था। इसके बाद जब उसने वापस कॉल किया तो फोन शिवम ने उठाया और अभिषेक से विवाद करने लगा।
अभिषेक का आरोप है कि शिवम ने फोन पर अपशब्द कहे और बहन से बातचीत को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद शिवम देर रात उसके घर पहुंचा और बाहर बुलाकर बातचीत करने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर नवचेतन स्कूल के पास मिलकर बात करने का निर्णय हुआ।
अभिषेक अपने दोस्त प्रमोद साहू के साथ तय स्थान पर पहुंचा। शिकायत के अनुसार बातचीत के दौरान अचानक शिवम ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने एक पत्थर उठाकर अभिषेक के चेहरे पर भी मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद अभिषेक के दोस्त उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने अभिषेक की शिकायत के आधार पर आरोपी शिवम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!