ओंकारेश्वर मंदिर में पंडितों के प्रवेश पर रोक से विवाद: विरोध के बाद कलेक्टर ने दिया समाधान का भरोसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा/ओंकारेश्वर।
विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब सुबह 9 बजे के बाद मंदिर में पंडितों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। टी-पॉइंट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कई पंडितों को मंदिर में जाने से रोक दिया। इस कार्रवाई से नाराज पंडितों ने इसे परंपराओं और आजीविका पर सीधा प्रहार बताते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की।
टी-पॉइंट पर रोके गए पंडित
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे के बाद पंडित राधे तिवारी और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पंडित नवल किशोर शर्मा मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टी-पॉइंट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिले हैं कि सुबह 9 बजे के बाद किसी भी पंडित को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाए। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था एसडीएम पुनासा पंकज वर्मा के निर्देश पर लागू की गई, हालांकि अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है।
बिना सूचना लागू किया गया फैसला
पंडितों का कहना है कि इतना बड़ा निर्णय बिना किसी पूर्व सूचना और लिखित आदेश के लागू कर दिया गया। उनका सवाल है कि मौखिक निर्देशों के आधार पर वर्षों पुरानी व्यवस्था कैसे बदली जा सकती है। उनका आरोप है कि इससे मंदिर की परंपराओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था भी प्रभावित होगी।
पंडितों ने रखीं तीन प्रमुख मांगें
प्रशासन के समक्ष पंडितों ने तीन अहम मांगें रखीं जिनमें अधिकृत पंडितों को बिना किसी समय सीमा के मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाए, यजमानों के साथ जलाभिषेक की पूर्व व्यवस्था फिर से बहाल की जाए और अभिषेक हॉल में पहले की तरह विधिवत पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाए।
पंडितों का कहना है कि देशभर से आने वाले कई श्रद्धालु सुबह 9 बजे के बाद मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में यह रोक न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक परंपराओं में बाधा बनेगी, बल्कि पंडितों की आजीविका पर भी सीधा असर डालेगी।
कलेक्टर ने दिया जल्द समाधान का भरोसा
विरोध के बाद पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की जानकारी खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को दी। कलेक्टर ने प्रतिनिधियों से चर्चा कर जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई आधिकारिक लिखित आदेश या नया निर्णय सामने नहीं आया था।
अब ट्रस्ट के फैसले पर टिकी निगाहें
फिलहाल प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं किए जाने से पंडितों और श्रद्धालुओं के बीच असमंजस बना हुआ है। पंडितों की मांग है कि मंदिर ट्रस्ट जल्द बैठक बुलाकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि परंपरा, श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की व्यवस्था—तीनों के बीच संतुलन कायम रखा जा सके।
मामले ने अब धार्मिक परंपराओं, प्रशासनिक व्यवस्था और पंडितों की आजीविका को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट के अगले फैसले पर टिकी हुई है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!