विश्व प्रसिद्ध मंदिर में विवाद: सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पीटा; दोनों गार्ड निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। गणेश मंडपम में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई
जानकारी के अनुसार, 11 जून की सुबह करीब 6:45 बजे दो युवक दर्शन के दौरान बैरिकेड पार कर सामान्य कतार से निकलकर शीघ्र दर्शन वाली लाइन में पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ते ही उन्हें रोका गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
धक्का-मुक्की का वीडियो आया सामने
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी युवकों की कॉलर पकड़ रहे हैं और धक्का-मुक्की कर रहे हैं। घटना के दृश्य सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई को भी उचित बताया।
मंदिर समिति ने दिया स्पष्टीकरण
महाकाल मंदिर समिति का कहना है कि कतार तोड़कर नियमों का उल्लंघन करना दर्शन व्यवस्था को बाधित करता है और इससे भगदड़ जैसी स्थिति बनने का खतरा रहता है। समिति के अनुसार प्रारंभिक जांच में सुरक्षाकर्मी की कोई स्पष्ट गलती सामने नहीं आई है और उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन किया है। हालांकि, मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित सुरक्षाकर्मी को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।
गणेश मंडपम से हटाए गए दोनों गार्ड
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि दोनों युवक लाइन जंप कर शीघ्र दर्शन की कतार में पहुंच गए थे। उन्हें रोकने के दौरान विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
दोनों गार्ड निलंबित
घटना के बाद संबंधित दोनों सुरक्षाकर्मियों को गणेश मंडपम ड्यूटी से हटा दिया गया है।मंदिर प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!