खबर
Top News

बस स्टैंड पर वाहन टकराने के बाद विवाद: दोनों पक्षों में मारपीट; घटना का वीडियो हुआ वायरल

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अप्रैल 2026, 6:00 pm
389 views
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गंगवाल बस स्टैंड पर रविवार को वाहन टकराने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग भी जुट गए।

टक्कर के बाद पहले कहासुनी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो वाहनों की टक्कर के बाद पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान मौके पर काफी लोग तमाशबीन के रूप में जमा हो गए।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी
बताया जाता है कि इसी दौरान ट्रैफिक चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस ने हालात को काबू में लेकर स्थिति सामान्य की।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!