विवाद: आज भी नहीं होगी नमाज; जगह को लेकर बनी असहमति, सुप्रीम कोर्ट में केस नहीं हुआ सूचीबद्ध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
भोजशाला-एएसआई परिसर से जुड़े नमाज विवाद में शुक्रवार को भी समाधान नहीं निकल सका। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने नमाज के लिए मालीबाड़ा स्थित 40 पीर स्थल को वैकल्पिक स्थान के रूप में तय किया था।
लेकिन मुस्लिम पक्ष ने 17 जुलाई के बाद 24 जुलाई को भी वहां नमाज अदा करने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, शुक्रवार को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में संभावित सुनवाई भी नहीं हो सकी, क्योंकि मामला सूचीबद्ध (लिस्ट) नहीं हुआ।
सुप्रीम कोर्ट में नहीं होगी सुनवाई
मुस्लिम पक्ष की ओर से हाजी मुनीर ने प्रशासन द्वारा तय किए गए 40 पीर स्थल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए याचिका दायर की है। 22 जुलाई को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में संक्षिप्त सुनवाई हुई थी और शुक्रवार को दोबारा सुनवाई की संभावना जताई जा रही थी।
हालांकि, मामला शुक्रवार की सूची में शामिल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, याचिकाकर्ता की ओर से भी जल्द सुनवाई के लिए विशेष उल्लेख (मेंशनिंग) नहीं किया गया।
सीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संभागायुक्त सुदाम खाड़े, धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, धार एसपी सचिन शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।
मुस्लिम पक्ष ने खिलजी दरगाह का रखा प्रस्ताव
बैठक के बाद प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष से भी चर्चा की और उनसे ऐसा वैकल्पिक स्थान सुझाने को कहा, जहां नमाज भी अदा की जा सके और कानून-व्यवस्था पर कोई असर न पड़े।
मुस्लिम पक्ष ने एक बार फिर भोजशाला परिसर के पास स्थित खिलजी दरगाह में नमाज की अनुमति देने की मांग दोहराई। हालांकि, प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई।
अधिकारियों का मानना है कि वहां अनुमति देने से दोनों पक्षों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। वहीं, मुस्लिम पक्ष प्रशासन द्वारा तय किए गए 40 पीर स्थल पर नमाज पढ़ने के लिए अब भी तैयार नहीं है।
कलेक्टर बोले- संवाद जारी है
धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि प्रशासन सभी पक्षों से लगातार संवाद कर रहा है। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक स्थान तय किया गया है। साथ ही, दूसरे पक्ष से भी सुझाव मांगे गए हैं ताकि ऐसा समाधान निकले, जिससे किसी प्रकार की असुविधा या तनाव की स्थिति न बने।
अब तक क्या हुआ?
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 17 जुलाई को जिब्रान अंसारी की याचिका पर आदेश देते हुए कहा था कि मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार की नमाज के लिए दोपहर 1 से 3 बजे के बीच भोजशाला परिसर से सटी या नजदीकी जगह उपलब्ध कराई जाए।
इसके बाद जिला प्रशासन ने मालीबाड़ा स्थित 40 पीर स्थल को वैकल्पिक स्थान के रूप में चिन्हित किया, लेकिन मुस्लिम पक्ष ने इसे स्वीकार नहीं किया। बाद में हाजी मुनीर ने फैसले को चुनौती देते हुए हस्तक्षेप याचिका दायर की, जिस पर 22 जुलाई को सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट की पीठ को बताया था कि प्रशासन को विवादित परिसर के निकट उपयुक्त स्थान तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा था कि फिलहाल तय वैकल्पिक स्थान विवादित परिसर से करीब 900 मीटर दूर है और सरकार पूरे मामले की समीक्षा कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
फिलहाल, वैकल्पिक स्थान को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई है और प्रशासन समाधान तलाशने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
संबंधित समाचार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!