चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान: मंत्री के सामने कार्यकर्ता बोला- लठ्ठ चलाकर भी वोट डलवाएंगे; विपक्ष ने भाजपा को घेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया जिले में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता का कथित विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वायरल वीडियो में एक कार्यकर्ता मंत्री राकेश शुक्ला की मौजूदगी में यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि हम पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे, चाहे इसके लिए लठ्ठ ही क्यों न चलाने पड़ें। वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
मंत्री के जनसंपर्क के दौरान सामने आया वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो बड़ौनी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क अभियान का है। वीडियो में कार्यकर्ता मंत्री राकेश शुक्ला के सामने उत्साह में विवादित बातें करता दिखाई देता है। इस दौरान मंत्री वीडियो में उसकी पीठ थपथपाते नजर आते हैं।
वीडियो में कार्यकर्ता आगे यह भी कहता है कि, "लेकिन साहब, बाद में ऐसा मत हो कि आप हाथ खड़े कर कह दें कि बेटा अब तुम अपने हिसाब से देखो।"
विपक्ष ने साधा निशाना
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह भाजपा की कार्यशैली और मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों के बजाय डर, दबाव और सत्ता के दुरुपयोग पर आधारित है। वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की भाषा और सोच स्वीकार्य नहीं है तथा जनता इसका जवाब चुनाव में देगी।
वीडियो बना चर्चा का विषय
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मंत्री राकेश शुक्ला या भाजपा की ओर से इस वायरल वीडियो और कार्यकर्ता के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!