खबर
Top News

ठेकेदार की बेरहमी से हत्या: चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट; 5 दिन पहले जेल से छूटे थे आरोपी

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अप्रैल 2026, 3:51 pm
332 views
शेयर करें:
ठेकेदार की बेरहमी से हत्या

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कोलार इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय पुताई ठेकेदार की चाकू-छुरी से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक निखिल सितोले पर आरोपियों ने 10 से अधिक वार किए, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घर के बाहर घेरकर किया हमला
घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे सर्वधर्म दामखेड़ा क्षेत्र की है। निखिल अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपी धनु, गोविंद, आशीष, जुगल और गन्नू वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

वर्चस्व और पुरानी रंजिश बनी वजह
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और इलाके में दबदबा कायम करने की मंशा सामने आई है। मृतक पहले आरोपियों का दोस्त था, लेकिन उनकी आपराधिक गतिविधियों का विरोध करने के कारण उसने दूरी बना ली थी। यही बात आरोपियों को नागवार गुजरी।

धमकी के बाद की गई हत्या
परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले आरोपियों ने निखिल को धमकाया था। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की गई थी। रात में अकेला पाकर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।

निर्दयता की हद: आंतें बाहर निकली
हमले में निखिल के पेट, हाथ और पैरों पर कई वार किए गए। पेट पर गहरे वार के कारण उसकी आंतें बाहर आ गई थी। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां तड़के उसकी मौत हो गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी धनु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। टीआई संजय सोनी के अनुसार जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और 5 दिन पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में जेल से छूटे थे। वहीं मृतक के खिलाफ भी भोपाल और इंदौर में मारपीट के तीन मामले दर्ज थे।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा
Top News

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

about 3 hours ago
मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता
Top News

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

about 3 hours ago
नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर
Top News

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

about 3 hours ago
अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास
Top News

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

about 3 hours ago
हंस की चाल बिगड़ी
Top News

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

about 3 hours ago
रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी
Top News

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

about 4 hours ago
विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप
Top News

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

about 5 hours ago
शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति
Top News

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

about 5 hours ago
अयोध्या बन रही लंका
Top News

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

about 5 hours ago
डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें
Top News

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

about 5 hours ago
विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
Top News

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

about 5 hours ago
लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

about 5 hours ago
एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर
Top News

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

about 5 hours ago
पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं
Top News

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्‌ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

about 5 hours ago
चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर
Top News

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

about 5 hours ago
एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात
Top News

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

about 6 hours ago
पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे
Top News

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

about 6 hours ago
वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

about 6 hours ago
शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक
Top News

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

about 6 hours ago
पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक
Top News

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!