दूषित पानी कांड: जांच रिपोर्ट के लिए फिर बढ़ी समय-सीमा; अब इस तारीख तक पेश होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने रिपोर्ट पेश करने के लिए हाईकोर्ट से अतिरिक्त समय मांगा है, जिसे मंजूरी देते हुए नई तारीख तय कर दी गई है।
जांच आयोग का गठन किया था
दूषित पानी से हुई मौतों के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने 27 जनवरी को एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था।
समय बढ़ाने की मांग की गई
इस जांच आयोग की अध्यक्षता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस सुशील गुप्ता कर रहे हैं। आयोग को अपनी रिपोर्ट 22 अप्रैल तक पेश करनी थी, लेकिन जांच पूरी नहीं होने के कारण एक बार फिर समय बढ़ाने की मांग की गई।
14 जून तक बढ़ी समय-सीमा
आयोग ने 18 अप्रैल को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच को पत्र लिखकर बताया कि मामले में विस्तृत जांच की आवश्यकता है और कई पक्षों के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं।
इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने आयोग को 14 जून तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का समय दे दिया है। अब इस रिपोर्ट पर 16 जून को सुनवाई होगी।
जांच के दायरे में कई अहम बिंदु
जांच आयोग को घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाना है, साथ ही यह भी तय करना है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है। इसके अलावा मृतकों की सही संख्या और पीड़ितों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि का निर्धारण भी रिपोर्ट का हिस्सा होगा।
इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने आशंका जताई है कि किसी केमिकल के कारण पानी दूषित हुआ हो सकता है। इस संबंध में आयोग को शिकायत भी दी गई है, जिस पर भी जांच की जाएगी।
सुनवाई जारी
मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अजय बागड़िया, मनीष यादव सहित अन्य पक्षकार उपस्थित रहे। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में विभिन्न याचिकाओं और हस्तक्षेप आवेदनों पर सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!