नलों से आ रहा दूषित पानी: बच्चों में पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; रहवासियों में डर का माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
जिले के मनगवां क्षेत्र में बीते 3-4 दिनों से जल संकट गहराता जा रहा है। यहां कई वार्डों में नलों से पीला, मटमैला और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है, जिसमें कीचड़ जैसे कण भी दिखाई दे रहे हैं।
पेट दर्द और उल्टी जैसी शिकायतें
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी इतना खराब है कि उसका उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। दूषित पानी के कारण बच्चों में पेट दर्द और उल्टी जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। स्वच्छ पेयजल की कमी के चलते कई परिवार निजी स्रोतों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
रहवासियों का आरोप है कि जल प्रदाय विभाग को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय निवासी रामकिशोर पटेल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर में आ रहा पानी पीने लायक तो दूर, उपयोग के योग्य भी नहीं है।
वहीं पूजा तिवारी ने कहा कि पानी से तेज बदबू आने के कारण खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है।
इस बार हालात ज्यादा खराब
एक अन्य निवासी इरफान खान के मुताबिक, यह समस्या हर साल गर्मी में होती है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा खराब हैं और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बीमारियां फैलने का खतरा है।
जांच में जुटा प्रशासन
लगातार शिकायतों के बाद नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कहीं लीकेज या गंदगी के प्रवेश के कारण यह समस्या हो सकती है, जिसे जल्द ठीक किया जाएगा।
सुधार कार्य शुरू
जल संसाधन विभाग के एक कर्मचारी के अनुसार, गर्मी में जलस्तर कम होने और पुरानी पाइपलाइन के कारण इस तरह की दिक्कतें सामने आती हैं, हालांकि सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!