नर्मदा लाइन से दूषित सप्लाई: रामकृष्ण बाग कॉलोनी में नलों से आ रहा गंदा पानी; वार्ड 37 की जनता परेशान, रहवासियों ने निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 37 स्थित रामकृष्ण बाग कॉलोनी में पिछले दस दिनों से नर्मदा पाइप लाइन के जरिए दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र के रहवासी शीतल कन्हारे, नीलू शर्मा और संतोष मालते ने बताया कि नलों से आने वाला पानी इतना मटमैला और बदबूदार है कि उसे पीने के उपयोग में लेना संभव नहीं है।
विडंबना यह है कि इस गंभीर समस्या की शिकायत ‘सीएम हेल्पलाइन’ पर दर्ज कराए दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस मामले को लेकर अब तक गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
रहवासियों के अनुसार, गंदा पानी आने के कारण उन्हें मजबूरी में अन्य घरेलू कार्यों के लिए तो इसका उपयोग करना पड़ रहा है, लेकिन पीने के पानी के लिए भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में स्वच्छ पेयजल न मिलने से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण कॉलोनी के सैकड़ों घरों में जल संकट गहरा गया है।
रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइप लाइन की जांच कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!