भारत में नया आतंकी-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क खड़ा करने की साजिश: मुन्ना झिंगाड़ा की भूमिका पर बड़ा खुलासा; देश में बड़ी वारदात की फिराक में था , वीडियो कॉल के जरिए संपर्कों के साथ लगातार जुड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
देश के विभिन्न शहरों में आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ था। एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों की योजना देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी वारदातों को अंजाम देने की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
कराची से संचालित हो रहा था नेटवर्क
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का संचालन दाऊद इब्राहिम के करीबी और छोटा शकील के विश्वासपात्र माने जाने वाले मुन्ना झिंगाड़ा द्वारा किया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि वह पाकिस्तान के कराची शहर में एक सुरक्षित ठिकाने से वीडियो कॉल के जरिए अपने संपर्कों के साथ लगातार जुड़ा हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक, मुन्ना झिंगाड़ा कथित तौर पर भारत में एक नया अंडरवर्ल्ड-आधारित आतंकी मॉड्यूल तैयार करने की कोशिश में था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने अपने सहयोगियों को अपनी हालिया तस्वीरें भेजी थीं और उनके लिए आर्थिक व अन्य संसाधनों की व्यवस्था करने में भी भूमिका निभाई थी।
हथियार और धन उपलब्ध कराने के आरोप
एजेंसियों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करीब 20 लाख रुपये की मांग की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों और हैंड ग्रेनेड की खेप पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र में पहुंचाई गई थी। इन गतिविधियों में कुछ विदेशी नागरिकों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
अंडरवर्ल्ड में बढ़ सकती है झिंगाड़ा की भूमिका
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की बढ़ती उम्र और अंडरवर्ल्ड के कमजोर होते प्रभाव को देखते हुए डी-कंपनी नए नेतृत्व की तलाश में है। ऐसे में मुन्ना झिंगाड़ा को संगठन में अधिक जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मुंबई के कुर्ला क्षेत्र से संबंध रखने वाला मुन्ना झिंगाड़ा लंबे समय से अंडरवर्ल्ड गतिविधियों से जुड़ा रहा है और उसके पुराने नेटवर्क के कई सदस्य अब भी सक्रिय हैं। जांच एजेंसियां उन लोगों की तलाश में जुटी हैं, जो कथित तौर पर उसके सीधे संपर्क में थे। इसी कड़ी में हुफैजा नामक आरोपी की तलाश के लिए मुंबई में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!