बाउंड्रीवॉल तोड़ दुकानें निकालने की साजिश: ट्रेजर टाउन की सुरक्षा से खिलवाड़
KHULASA FIRST
संवाददाता
महिलाओं ने किया प्रदर्शन, अवैध निर्माण और अतिक्रमण न हटने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रेजर प्राइम बिजलपुर कॉलोनी में नियमों को ताक पर रख सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। कॉलोनी के कवर्ड कैंपस की मर्यादा को भंग कर प्लॉट संख्या टीपी-01 के मालिकों ने जेसीबी से मुख्य बाउंड्रीवॉल को ढहा दिया है। इस प्लॉट की संयुक्त रजिस्ट्री पूजा पति धर्मेंद्र राठौर और रेखा पति मुरलीधर माटा के नाम पर है।
रहवासियों का आरोप है उक्त मालिकों और बिल्डरों ने आवासीय प्लॉट को कमर्शियल हब में तब्दील करने और दुकानें निकालने के उद्देश्य से इस दीवार को अवैध रूप से तोड़ा है, जो कॉलोनी के स्वीकृत मानचित्र और ले-आउट का उल्लंघन है।
कॉलोनी के अध्यक्ष बंटी छाबड़ा और रहवासियों ने बताया ट्रेजर टाउन कवर्ड कैंपस है, जहां बाउंड्रीवॉल ही सुरक्षा का मुख्य आधार है। दीवार टूटने से बाहरी आवाजाही का खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। बिल्डरों द्वारा निर्माण सामग्री जैसे गिट्टी, ईंट और पत्थर कॉलोनी के सार्वजनिक गार्डन और रास्तों पर डाल दिए गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
इसके विरोध में कॉलोनी की महिलाओं ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान में यहाँ 62 प्लॉट हैं जिनमें 26 परिवार रह रहे हैं और अन्य निर्माणाधीन हैं ऐसे में सुरक्षा के साथ यह समझौता किसी बड़ी अप्रिय घटना को निमंत्रण दे सकता है।
रहवासियों ने भवन अनुज्ञा अधिकारी नगर निगम प्रशासन और राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से रोष है। चेतावनी दी है प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर दीवार का पुनर्निर्माण नहीं कराया और सार्वजनिक स्थान से अतिक्रमण नहीं हटाया, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बंटी छाबड़ा, रोहित भाटिया, विनोद खत्री, राजेश कुकरेजा, अभय पाटोदी, सुनील वाजपेयी, कपिल जादवानी, धनराज वाधवानी, किशोर वाधवानी, तुषार पाल, जितेंद्र पाहूजा, गिरीश दीपचंदानी, विनोद शर्मा, संजय नागपाल, लवेश मेहतानी, श्यामलाल पाहूजा, सुरेश पंजाबी, मुकेश पंजाबी, प्रीतम पंजाबी, रवि जी, कमल परियानी, सुनील वाधवानी, स्वप्न कुमार डाली, अशित बख्शी, नंदकिशोर गुप्ता और हेमेंद्र गुप्ता व मोनिका बक्शी मौजूद थे।
दुकान निर्माण अवैध
उक्त प्लॉट धर्मेंद्र राठौर और मुरलीलाल माटा ने पत्नी के नाम पर क्रय किए हैं। कॉलोनी में 25-30 परिवार निवास कर रहे हैं। आवासीय क्षेत्र के बीच दुकानों का निर्माण नियम विरुद्ध है। राजेंद्र नगर थाना और नगर निगम के भवन अधिकारी को विधिवत शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आश्चर्य है अभी तक प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही अवैध काम रुकवाया। चेतावनी दी है जल्द अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगाई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।मोनिका बक्शी, रहवासी, ट्रेजर टाउन, बिजलपुर
निजी स्वार्थवश निर्माण...
निजी स्वार्थ के चलते आवासीय प्लॉट पर अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा है, जबकि रजिस्ट्री में स्पष्ट रूप से इस भूमि का उल्लेख आवासीय है। रहवासी संघ में भारी नाराजगी है। प्रशासन से पुरजोर मांग की है अवैध कमर्शियल निर्माण को तत्काल बंद कराएं और कालोनी की सुरक्षा के लिए तोड़ी गई बाउंड्रीवॉल का पुनः निर्माण सुनिश्चित कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बीस दिन से भवन अनुज्ञा अधिकारी और स्थानीय थाने में आवेदन देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। थाने पर यह कहकर टाल दिया गया सिविल मामला है। कोर्ट जाएं। जितेन्द्र पाहूजा, रहवासी, ट्रेजर टाउन बिजलपुर
मुझे नहीं मिली थी अनुमति
प्लॉट बेटे लोकेश गुप्ता ने दिसंबर में बेचा है। मैं भी यहां व्यावसायिक निर्माण करना चाहता था लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण रेखा मुरलीलाल माटा, व पूजा धर्मेंद्र राठौर को संयुक्त रजिस्ट्री कर प्लांट विक्रय किया। नंदकिशोर गुप्ता, पूर्व भूखंड मालिक
संबंधित समाचार

हाईकोर्ट में सोमवार को सफेद पट्टी बांधकर काम करेंगे वकील:न्यायाधीशों की कमी समेत कई समस्याओं पर जताएंगे विरोध

संजय उर्फ रॉनी कौशल की कस्टडी से खुली कड़ियां:ड्रग्स केस के पीछे छिपा सट्टे का कनेक्शन; अब जांच का फोकस-कौन खेलता था, कौन खिलाता था और पैसा किसके पास पहुंचता था

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान:ट्वीट कर कही ये बात

भारी बारिश का असर:इतने दिन यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस रहेगी निरस्त; इस ट्रेन का रूट बदला

पेपर लीक मामलों पर सख्ती:इतनी फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित; इतने शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री का इस्तीफा:संघ प्रमुख के बयान के 4 घंटे बाद छोड़ा पद; जानिए स्टेटमेंट की मुख्य बातें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इंदौर में देशभक्ति गीतों पर झूमे छात्र:मिठाई बांटकर धरना खत्म करने की घोषणा

दर्दनाक हादसा:खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 वर्षीय मासूम की मौत; पिता ने कूदकर बाहर निकाला, दर्शन करने आया था परिवार

शिक्षा मंत्री का इस्तीफा:ट्वीट कर दी जानकारी; जानें पत्र की मुख्य बातें

बंद के दौरान पथराव-फायरिंग:इतने छात्र घायल; एसपी भी चोटिल, यहां पुलिस वैन जलाई

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न:छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे; अब रखी ये नई मांग

36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर धरना कर रहे छात्रों की बड़ी जीत

अब इस रिजल्ट पर उठे सवाल:टॉप-10 में एक ही सरनेम वाले कई अभ्यर्थी; सभी का परीक्षा केंद्र एक, जांच की मांग तेज

कई हादसे:कार नाले में गिरी, इतने की मौत; ट्रक ने इतने मजदूरों को कुचला, स्कूटी की टक्कर से अधेड़ घायल

सरकारी क्वार्टर में महिला इंजीनियर ने आत्महत्या की कोशिश:पति ने लोगों की मदद से बचाया; वेंटिलेटर पर भर्ती

दो, पांच और 29 प्लॉट बेचने वाला भी भू-माफिया:तीन पर एफआईआर के आदेश; लेकिन अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्ती सवालों के घेरे में

बाल बजरंगियों ने जिहादी को हिंदू महिला से अश्लील हरकत करते पकड़ा:ब्लैकमेल करने का आरोप

सूरज रोज निकलता रहा...पुलिस को कभी नहीं दिखा:न्यायालय के आदेश की पुलिस ने उड़ाई बेखौफ होकर धज्जियां

प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से नजर:5 छात्रों से शुरू हुआ आंदोलन अब हजारों तक पहुंचा; इतने जिलों में प्रदर्शन जारी

टॉप-10 में टॉप आईएएस डॉ. सुदाम बनेंगे सरकार के संकट मोचक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!