जेल से रची जा रही थी साजिश प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस: बिल्डर को गैंगस्टर कनेक्शन से धमकियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर संजय जैन को वाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज के जरिये दी जा रही धमकियों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
क्राइम ब्रांच में शिकायत के बाद तुकोगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई और जांच के दौरान अशोकनगर जेल में बंद आरोपी मनीष जांगिड़ को प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मनीष का संपर्क कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से था।
उसी के इशारे पर वह संजय जैन को टारगेट कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर तक यह जानकारी पहुंची थी कि संजय का संबंध बड़े हवाला कारोबार से हो सकता है, जिसके चलते उन्हें फिरौती के लिए शिकार बनाने की सजाशि रची गई।
एडि. डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार मनीष जांगिड़ निवासी जयपुर को अशोकनगर जेल से हिरासत में लिया है। कुछ दिन पहले वह फर्जी आधार कार्ड के जरिये पहचान छिपाकर रह रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक लाख रुपए, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई थी।
शहर में बड़ी वारदात की थी तैयारी- पूछताछ में मनीष ने स्वीकार किया कि वह शहर में एक बड़े घटनाक्रम को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस को शक है कि वह अपने साथियों के साथ पहले ही शहर में आकर रेकी कर चुका था और पूरी प्लानिंग के तहत धमकियों का सिलसिला शुरू किया गया था।
जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मनीष ने एक बड़े व्यापारी अंकित की रेकी की थी और उसके घर के वीडियो बनाकर मोबाइल पर भेजे थे। धमकीभरे मैसेज में लिखा गया था कि शूटर आसपास मौजूद हैं, और 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। हालांकि समय रहते पुलिस के कार्रवाई करने से यह साजिश नाकाम हो गई।
हवाला कनेक्शन के आधार पर टारगेट- तुकोगंज पुलिस के अनुसार संजय जैन ने खुद को बिल्डर बताया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि गैंग को उनके हवाला कारोबार से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर उन्हें टारगेट किया गया। पुलिस अब इस एंगल पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।
क्राइम ब्रांच को शंका है कि मनीष जांगिड़ ने अशोकनगर-गुना क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश की थी। अनजान नंबरों से भेजे गए वॉइस मैसेज में संजय जैन से जुड़ी कई सटीक जानकारियां दी गई थीं, जिससे साफ है कि रेकी गहराई से की गई थी।
एमपी में बढ़ता गैंगस्टर नेटवर्क- हाल के दिनों में मध्य प्रदेश में गैंगस्टर नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों द्वारा अशोकनगर, इंदौर और
भोपाल के कारोबारियों को धमकियां देने के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे व्यापारियों में दहशत है। पुलिस अब मनीष जांगिड़ से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे पूरे नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े बड़े नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!