वीडियो देखिए, राहुल गांधी की रिहाई तक डटे रहेंगे कांग्रेसी: चिंटू चौकसे बोले- कोई कार्यकर्ता घर नहीं जाएगा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने मंगलवार रात राजवाड़ा पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता देवी अहिल्या प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।
विपक्ष की आवाज दबाने के लिए नेताओं को लिया जा रहा हिरासत में
धरना स्थल पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि जब तक पुलिस राहुल गांधी को रिहा नहीं करती, तब तक कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता अपने घर नहीं जाएगा। सभी कार्यकर्ता यहीं राजवाड़ा पर धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
राजवाड़ा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए राजवाड़ा क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की रिहाई तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
संबंधित समाचार

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!