खबर
Top News

कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को देगी टिकट: प्रदेश पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में घोषणा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अप्रैल 2026, 7:31 pm
शेयर करें:
कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को देगी टिकट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संसद और विधानसभा में महिला आरक्षण लागू करने की चल रही कवायद के बीच कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि अब कोई सीट महिला घोषित होने पर चुनाव में किसी नेता के परिवार की महिला के बजाय महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। इसकी घोषणा भोपाल में आयोजित महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की बैठक में की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी ने कहा महिला आरक्षण का कानून सबसे पहले कांग्रेस लेकर आई थी। उस समय भाजपा और दूसरे राजनीतिक दलों ने साथ नहीं दिया।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही प्रदेश में नगर निगम और पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई थी। वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा जो संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, उसका उद्देश्य पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव को प्रभावित करना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा अब जो भी चुनाव होंगे, उसमें महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर कांग्रेस द्वारा महिला कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। यदि मेरे परिवार की किसी महिला को भी चुनाव लड़ना है, तो उसे महिला कांग्रेस में कार्य करना पड़ेगा।

हमेशा यह आरोप लगता है कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर नेताजी की मां, पत्नी, बहन चुनाव लड़ती है। अब ऐसा नहीं होगा। हम पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव मंजूर करेंगे।

बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने संगठन के विस्तार और मजबूती की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा हमें संगठन का विस्फोटक विस्तार करना है।

हर बूथ और गांव तक महिला कांग्रेस का आधार तैयार करना है। इसके साथ ही राजनीतिक लड़ाई में महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी। संघर्ष की राजनीति में भी महिलाएं अग्रिम पंक्ति में खड़ी नजर आएंगी।

जिले का बनाएंगे प्रभारी
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई पदाधिकारी को अलग-अलग जिले का प्रभारी बनाया जाएगा। उनके लिए यह आवश्यक होगा कि अपने प्रभार वाले जिले में हर महीने 10 दिन बिताएं। इन प्रभारी के द्वारा जिला अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नाम की पैनल बनाकर अनुशंसा की जाएगी।

उनमें से जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही महिला कांग्रेस द्वारा अब विधानसभा क्षेत्र के महिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में महिला कांग्रेस प्रभारी ममता चंद्राकर, इंदौर संभाग प्रभारी उषा नायडू, प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री संजय कामले और पूर्व मंत्री सुखदेव पासी भी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 1 hour ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 1 hour ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 2 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 2 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 2 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 2 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 3 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 3 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 3 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 3 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 3 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 3 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!