छात्र आंदोलन को मिला कांग्रेस का साथ: दिग्विजय सिंह-जीतू पटवारी धरने पर बैठे; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
टंट्याभील चौराहे पर चल रहे छात्र आंदोलन को बुधवार रात कांग्रेस का खुला समर्थन मिला। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदर्शन स्थल पहुंचे और छात्रों के साथ धरने पर बैठकर आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
छात्रों के बीच पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
पिछले कई दिनों से टंट्याभील चौराहे पर छात्र विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के बाद आंदोलन को और गति मिली है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।
बुधवार रात दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी प्रदर्शन स्थल पहुंचे। दोनों नेताओं ने छात्रों के बीच बैठकर उनका समर्थन किया। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।
दिग्विजय बोले- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए
धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 25 दिनों से यह मांग उठा रही है और वे स्वयं 21 जून को भी यह बात सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं।
आंदोलन में बढ़ रही छात्रों की भागीदारी
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार जवाबदेही से बच रही है। इसी को लेकर वे लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं के धरने में शामिल होने के बाद आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिल गया है। हालांकि इस पूरे मुद्दे पर केंद्र सरकार या केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस खबर पर तत्काल कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!