कांग्रेस का प्रदर्शन: कलेक्टर कार्यालय के बाहर जताया विरोध; इन मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतरे और कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध जताया।
रैली निकालकर जताया विरोध
प्रदर्शन की शुरुआत स्विमिंग पूल चौराहा (देवास रोड) से हुई। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, जो कोठी रोड होते हुए संकुल भवन पहुंची। रैली में विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बोस, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, सुरेंद्र मरमट, रवि राय सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
नारों के साथ प्रदर्शन
संकुल भवन पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और किसानों की मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विधायक महेश परमार अपने शरीर पर स्लोगन लिखकर पहुंचे, जिनमें फसल खरीदी और किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
फसल खरीदी पर सरकार पर आरोप
विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को बार-बार फसल खरीदी की तारीख बदलकर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज मंडियों में 2018 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचने को मजबूर हैं, जो उनके लिए घाटे का सौदा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
किसान नेताओं की मौजूदगी
प्रदर्शन में शहर और प्रदेश किसान कांग्रेस के पदाधिकारी धर्मेंद्र, प्रभारी चंद्र भाई सहित जिलेभर से आए किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!