कांग्रेस अध्यक्ष का ड्रग्स पैडलर से याराना: एनएसयूआई प्रदेश महासचिव है राजेंद्र नगर थाने में गिरफ्तार इमरान उर्फ गोलू चंदेरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
ड्रग्स केस में भूमिका सामने आने के बाद भी पुलिस नाना पटवारी को अब तक आरोपी नहीं बना पाई है। इस बीच खुलासा फर्स्ट आज एक बड़ा और सनसनीखेज खुलासा करने जा रहा है, जिस इरफान उर्फ गोलू चंदेरी पिता फारुख खान निवासी नई बस्ती (राऊ) को राजेंद्र नगर पुलिस ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है, वह न केवल एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव है, बल्कि आगर मालवा के पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान में इंदौर जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का खास दोस्त और समर्थक है। अंचभे की बात यह कि सुचिता का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस ने अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस को तो ड्रग्स केस में विपिन वानखेड़े की भूमिका भी तलाशना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि राजेंद्र नगर पुलिस ने 9 जुलाई को इमरान खान उर्फ गोलू चंदेरी और संजय उर्फ रॉनी कौशल निवासी कृष्णा नगर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार (अपराध क्रमांक 544/26) किया था। दोनों नाना पटवारी के लिए ड्रग्स लेकर जा रहे थे। मामले में पुलिस ने आरिफ उर्फ भूरू बैंड को तो भी गिरफ्तार किया था, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना का नाम इन तीनों के मेमो में आने के बाद भी पुलिस उसे केस में अब तक आरोपी नहीं बनाया है।
वानखेड़े का राइट हैंड हैं इमरान
खुलासा फर्स्ट को पता चला है कि इमरान उर्फ गोलू चंदेरी एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव है। वह मध्य प्रदेश की आगर-मालवा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रह चुके विपिन वानखेड़े का खास समर्थक और दोस्त भी है। वर्तमान में इंदौर जिला ग्रामीण के कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में की थी। तभी से इमरान उर्फ गोलू चंदेरी वानखेड़े से जुड़ा हुआ है।
जब वानखेड़े इंदौर में राजनीति करते थे तब इमरान उर्फ गोलू चंदेरी उन्हें अपनी कार में लेकर दिनभर घूमता रहता था। राऊ क्षेत्र में कांग्रेसी उसे विपिन वानखेड़े का राइट हैंड कहते हैं। ये ईद पर हर साल राऊ क्षेत्र में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाता है, जिसमें वानखेड़े के साथ इसका फोटो होता है। हाल ही में ईद पर भी ऐसे ही कई होर्डिंग्स इसने क्षेत्र में लगवाए थे। वानखेड़े तो उसके घर पर मुस्लिम टोपी (तकिया) पहनकर बैठते थे। यहां तक की साथ में बिरयानी भी खाते थे।
संगीन मामले में गिरफ्तारी के बाद भी अब तक चुप्पी क्यों?
जांच सिर्फ नाना तक ही क्यों, वानखेड़े की भूमिका की भी हो पड़ताल
पटाखे रखने के लिए गोडाउन की व्यवस्था तक करा दी
इमरान उर्फ गोलू चंदेरी आज से नहीं, सालों से ड्रग्स तस्करी कर रहा है। उसका पटाखे का कारोबार पैतृक व्यवसाय है। वानखेड़े से दोस्ती का इमरान को ये फायदा हुआ कि जब वानखेड़े आगर-मालवा से कांग्रेस विधायक बने तो उन्होंने वहां इमरान को पटाखे रखने के लिए गोडाउन की व्यवस्था करा दी थी। इसका कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला के साथ भी उठना-बैठना था। सलमान लाला अपने गुर्गों से शहरभर में ड्रग्स सप्लाई कराता था। सलमान से इमरान उर्फ गोलू चंदेरी भी ड्रग्स लेता था। इमरान के पास आज भी एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव का दायित्व है। ड्रग्स जैसा गंभीर मामला दर्ज होने के बाद उसे पद से आज तक नहीं हटाया गया है।
भाजपा पार्षद ने खोला मोर्चा
राऊ से भाजपा पार्षद विजय पाटीदार को जैसे ही इमरान उर्फ गोलू चंदेरी की ड्रग्स के साथ गिरफ्तारी की खबर लगी और उस पर एनएसयूआई की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने इमरान के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि राऊ कांग्रेस के युवा एनएसयूआई के नेता गोलू चंदेरी, युवाओं को सही दिशा दिखाने के बजाय नगर के युवाओं को ड्रग्स सप्लाई करने में लिप्त है। नाना पटवारी के ड्राइवर भूरू बैंड ने कबूला है कि वह इरफान को ड्रग्स देता था। गोलू चंदेरी ने हमारे उत्सव और गंगा-जमना तहजीब को जीने वाले राऊ को कलंकित किया है। यही इनका चाल और चरित्र है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले कांग्रेस नेता और उनके साथियों की घोर निंदा करता हूं।
कॉलोनाइजर सुमित मंत्री से भी होगी पूछताछ
पलसीकर कॉलोनी निवासी युवती ने डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के सामने दर्ज कराए बयान में शुभम वैली कॉलोनी के प्लॉट के पैसों के लेनदेन में नाना पटवारी का नाम बताया था। ये कॉलोनी कॉलोनाइजर सुमित मंत्री की है। चूंक रजिस्ट्री के बिना ही नाना ने जमीन को किसी और को बेच दया था। मामले में सुमित मंत्री और नाना से डीसीपी आज पूछताछ करेंगे। साथ ही आनलाइन सट्टे, प्लॉट के अनुबंध पत्र का सत्यापन भी करेंगे। पुलिस ने कल ही नाना के ड्राइवर रहे भूरू बैंड के साथी फैजल को भी गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!