खबर
Top News

कांग्रेस अध्यक्ष के भाई से पूछताछ कई सटोरिये हुए भूमिगत: पुलिस ने भेजा नोटिस; 27 तक रिमांड पर मानव, खुल रहे वित्तीय राज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 2:46 pm
शेयर करें:
कांग्रेस अध्यक्ष के भाई से पूछताछ कई सटोरिये हुए भूमिगत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और करोड़ों रुपए के जमीन सौदों के कथित नेटवर्क की जांच अब नए पड़ाव पर पहुंच गई है। मुख्य आरोपी कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी, कॉलोनाइजर सुमित मंत्री और पप्पू मंत्री से पूछताछ के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी को नोटिस जारी कर आज दोपहर पूछताछ के लिए तलब किया है।

दूसरी ओर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में गिरफ्तार मानव गंगवानी को 27 जुलाई तक रिमांड पर लिया है। उससे करोड़ों के कैश ट्रांजेक्शन और सट्टा नेटवर्क के संचालन को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जोन-1 के डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार कॉलोनाइजर सुमित मंत्री और पप्पू मंत्री से पूछताछ में सामने आया कि उनकी पांच कंपनियों में से एक केएसपीएल में भरत पटवारी पार्टनर रहे हैं। वहीं पायल साहनी की शिकायत से जुड़े भूमि विवाद में पूछताछ के दौरान नाना पटवारी ने पुलिस को बताया कि जमीन के अधिकांश सौदे और दस्तावेजी काम भरत पटवारी संभालते थे। इसी आधार पर उन्हें संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है।

कैश ट्रांजेक्शन की पड़ताल
ऑनलाइन सट्टा मामले में गिरफ्तार मानव गंगवानी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। जांच में उसके ऑनलाइन सट्टा ऑपरेटर संजय कौशल उर्फ रॉनी और अन्य सहयोगियों से संबंध तथा बड़े पैमाने पर नकद लेन-देन के संकेत मिले हैं।

पुलिस को कई महत्वपूर्ण कैश ट्रांजेक्शन के साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि मानव गंगवानी, संजय कौशल उर्फ रॉनी और बंटी असरानी मिलकर नाना पटवारी के साथ संगठित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। जांच में जूनी इंदौर, भंवरकुआं और द्वारकापुरी क्षेत्र के कई अन्य संदिग्ध सटोरियों के नाम भी सामने आए, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

यश चौहान उर्फ लल्ला को नहीं मिली राहत
मामले के फरार आरोपी यश चौहान उर्फ लल्ला की अग्रिम जमानत याचिका भी अदालत ने पुलिस के विरोध के बाद खारिज कर दी है। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और जमीन कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले हर व्यक्ति की भूमिका के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

1 minute ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

1 minute ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

5 minutes ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

6 minutes ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

15 minutes ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

20 minutes ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

21 minutes ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

34 minutes ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

41 minutes ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 1 hour ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 1 hour ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 1 hour ago
मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी
Top News

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

about 1 hour ago
स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
Top News

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

about 1 hour ago
करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा
Top News

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

about 1 hour ago
36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर
Top News

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

about 1 hour ago
रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ
Top News

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

about 1 hour ago
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर
Top News

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

about 1 hour ago
सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

about 1 hour ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसा
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!