कांग्रेस का प्लेन-प्लान टेक ऑफ से पहले क्रेश: नटराजन का नामांकन निरस्त, भाजपा में जश्न, तीनों सीट पर विजय
KHULASA FIRST
संवाददाता

राज्यसभा चुनाव में भारी उलटफेर, बिना चुनाव भाजपा से हारी कांग्रेस
केवट का प्रबल रहा राजयोग, बिना लड़े मिल गई जीत, पार्षद से सीधे सांसद
कांग्रेस गुस्से से हुई आगबबूला, भाजपा पर इस बार वोट नहीं, सीट चोरी का आरोप
भोपाल से दिल्ली तक बवाल, चुनाव आयोग की चौखट पर कांग्रेस ने दी दस्तक
आयोग से आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस की मुलाकात, न्यायालय जाने की भी तैयारी
नामांकन में हुई मामूली चूक से चूक गईं नटराजन, भाजपा बोली- कांग्रेस के भीतर ही भेदिया
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की साख हुई तार-तार, कांग्रेस के अंदर से ही ‘खेला होबे’ का शोर
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तयशुदा एकमात्र सीट जीतने का कांग्रेस का प्लान और विधायकों को भाजपा की ‘बुरी नजरों’ से बचाने का प्लेन, मंगलवार को भोपाल में टेक ऑफ से पहले ही क्रेश हो गया।
न विमान उड़ पाया, न सीट जीतने की अनंत उम्मीदें ऊंचाई पा सकी। दोनों एक साथ धराशायी हो गईं। एक मामूली चूक से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन की निरस्त हो गया। भाजपा को बिना लड़े दो तयशुदा और एक अतिरिक्त सीट इनाम में मिल गई।
कमलदल में जश्न का माहौल है। कांग्रेस आगबबूला है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने इस मामले को वोट चोरी नहीं, सीट चोरी करार दिया। भाजपा ने इसे ‘घर का भेदी लंका ढाए’ से जोड़ दिया है।
नामांकन निरस्ती का मामला केंद्रीय चुनाव आयोग की चौखट तक जा पहुंचा। आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की इस मुद्दे पर आयोग से भेंट होगी।
पार्टी ने कोर्ट जाने की भी तैयारी कर ली है, लेकिन हाल फिलहाल तो कांग्रेस की सूबे में बुरी तरह भद्द पिट गई है। कांग्रेस उम्मीदवार पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी की व्यक्तिगत पसंद थी।
नतीजतन राहुल बाबा की साख भी मोहनराज में तार-तार हो गई। वहीं कमलदल के उम्मीदवार महेश केवट बिना चप्पू चलाए ही राज्यसभा तक जाने की वैतरणी को पार कर गए।
कि सी को रत्तीभर इल्म नहीं था कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव इस करवट भी बैठ जाएगा। चुनाव में रोचकता व दिलचस्पी भाजपा ने पैदा कर दी थी।
पार्टी ने वोट का गणित अपने पक्ष में न होने के बाद भी तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारकर निर्विरोध निर्वाचन की तयशुदा स्थिति को चुनाव में तब्दील कर दिया।
कांग्रेस इस मामले में भाजपा को कोस रही थी और इसे एक गांधीवादी महिला नेता का अपमान करार दे रही थी। भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप भी चस्पा कर रही थी।
उसे इल्म ही नहीं था कि कुछ हटकर भी ‘खेला’ हो जाएगा।
मंगलवार दोपहर तक तय था कि चुनाव होगा। लिहाजा कांग्रेस अपने विधायको को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए मध्य प्रदेश से कर्नाटक शिफ्ट कर रही थी। विमान भोपाल विमानतल पर आ गया था।
पार्टी तो गुस्सा इस बात पर ही हो रही थी कि विमान को उड़ने से रोका जा रहा है। कांग्रेस जल्द अपने विधायकों को भाजपा की ‘गिरफ्त’ से दूर ले जाने में ही प्राण पण से जुटी थी कि खबर आ गई- पूरे खेल पर ही परदा गिर गया है। चुनाव नहीं होगा। सबकुछ निर्विरोध हो गया।
जिस काम के लिए कमर कसी जा रही थी, वह काम ही नाकाम हो गया। जिसने सुना हक्का-बक्का रह गया। ये घटना राष्ट्रीय मीडिया में भी आग की तरह फैली कि कांग्रेस की प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव की ऐसी लचर तैयारी थी।
कल नामांकन-पत्र की जांच का दिन था। पहले भाजपा के तीनों उम्मीदवार के पर्चे जांचे गए और उन्हें क्लीन चिट मिल गई। नटराजन के नामांकन की जांच के ठीक पहले भाजपा की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई कि मीनाक्षी ने नामांकन-पत्र में कोर्ट व कानून से जुड़ी जानकारी छिपाई है।
तुरत-फुरत बतौर सबूत कागज व जानकारी भी रिटर्निंग अधिकारी के कमरे तक सुदूर उस तेलंगाना से आ गई, जहां कांग्रेस की सरकार है। इसके बाद ‘कांग्रेस में ही कोई भेदिया है...’ का शोर गूंज गया।
नटराजन तो हक्की-बक्की रह गईं और मध्य प्रदेश के बड़े कंग नेता हतप्रभ हो गए। खबर दिल्ली पहुंची तो आलाकमान भी स्तब्ध रह गया। जयराम रमेश व केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्गज तुरंत चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। उन्हें दरवाजे पर ही रोक लिया गया।
दिल्ली में हंगामा शुरू हुआ तो भोपाल में भी नेता जमीन पर लेट गए। भोपाल से दिल्ली तक भाजपा पर लोकतंत्र की निर्मम हत्या के आरोप लगने लगे, लेकिन भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दो-टूक कह दिया- हम तेलंगाना थोड़े गए थे।
वहां तो कांग्रेस की सरकार है। नटराजन तेलंगाना की प्रभारी रही हैं। वहां उनके साथ क्या हुआ? ये जानकारी हम तक आई है। यानी विजयवर्गीय ने साफ कर दिया कि घर के भेदी से ही कांग्रेस की फजीहत हुई है।
वहीं महेश केवट का राजयोग भी खूब चर्चा का विषय बना। कहां तो भाजपा तीसरे उम्मीदवार से कोसों दूर थी और कहां केवट नामचीन नेताओं को दरकिनार कर सामने लाए गए।
उनकी जीत को लेकर तमाम संशय थे, लेकिन कहते हैं न जिसका राजयोग हो, उसकी राह केवट जैसी ही आसान हो जाती है। आखिर वे ‘हरदौल लला’ के उपासक जो हैं।
हवाई जहाज से ‘राजनीतिक तीर्थाटन’ का ‘पुण्य’ भी हवा-हवाई हुआ
सबसे हास्यास्पद व दुःखद प्रसंग हवाई जहाज को लेकर हुआ। मध्य प्रदेश से तमाम विधायक विमान के जरिये कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू भेजे जा रहे थे, ताकि खरीद-फरोख्त न हो सके।
लंबे समय तक प्रदेश से दूर रहने के कारण विधायकों को परिवार सहित जाने का भी ऑफर था। विधायक संदूक-पेटी बांधकर परिवार सहित विमानतल पहुंच भी गए। बीवी, बाल-बच्चे भी उत्साहित थे कि पापा की राजनीति के फेर में घर बैठे बिना प्लानिंग के एकाएक चार सितारा रिसॉर्ट में छुट्टियां बिताने का मौका आ गया।
परिवार सहित विधायकों की ‘राजनीतिक तीर्थाटन’ की इस योजना पर पहले तो उड़ान की अनुमति में देरी ने पलीता लगाया और दो-ढाई घंटे बाद जब अनुमति मिली तो विधायक व परिजन की खुशियां रनवे से टेक ऑफ के पहले ही ‘क्रेश’ हो गईं। विमान के उड़ने के पहले ही खबर आ गई कि जिस काम के लिए ये तीर्थाटन हो रहा था, वह क्रेश हो गया है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!