भाजपाई रणनीतिक चाल से कांग्रेस ने खाई मात: भाजपा ने तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी उतारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शिता और रणनीतिक चालबाजी के आगे कांग्रेस एक बार फिर मात खा गई है। जब भाजपा ने तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी मैदान में उतारा, तब से कांग्रेस की नींद उड़ी हुई थी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संकेत दे दिया था कि ‘तीसरी सीट कहां जाएगी’ और अब वही हुआ भी। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन भाजपा की आपत्ति के बाद निरस्त हो गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के दो प्रत्याशियों (तरुण चुघ और राजनीश अग्रवाल) के नामांकन के बाद तीसरे उम्मीदवार का ऐलान कर कांग्रेस को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई, जिसमें तेलंगाना के एक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया। यह कदम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व क्षमता और पार्टी की एकजुटता का प्रतीक है।
उनकी रणनीति ने साबित कर दिया कि भाजपा न सिर्फ संख्याबल, बल्कि बुद्धिमत्ता और तैयारी पर भी भरोसा रखती है। कांग्रेस की ओर से विधायकों को कर्नाटक रिसॉर्ट भेजने जैसे कदम यह दिखाते हैं कि पार्टी में घबराहट का माहौल है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूरी पार्टी इस पूरे मामले में बुरी तरह फंस गई। नामांकन दाखिल करते समय दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार समेत बड़े नेता मौजूद थे, लेकिन तैयारी इतनी कमजोर निकली कि भाजपा की आपत्ति के बाद नामांकन पर सवालिया निशान लग गया, जबकि कांग्रेस ‘तैयारी के साथ’ मैदान में उतरने का दावा करती रही।
यह कांग्रेस के लिए न सिर्फ एक नामांकन का मुद्दा है, बल्कि पूरी पार्टी की विश्वसनीयता और संगठनात्मक कमजोरी का प्रतीक बन गया है। जीतू पटवारी की अगुआई में कांग्रेस एक बार फिर रणनीतिक रूप से पिछड़ती दिख रही है।
डॉ. मोहन यादव की लोकप्रियता और निर्णायक नेतृत्व भाजपा को लगातार मजबूती दे रहा है। मध्य प्रदेश की जनता देख रही है कि कैसे एक मजबूत, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी सरकार विपक्ष की चालों को पलट देती है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!