काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक: पक्ष और विपक्ष के बीच हुई नोकझोंक; इन मुद्दों को लेकर हंगामे के आसार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विपक्ष ने आक्रामक तेवर अपनाए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस विधायक हाथों में काली पट्टी बांधकर सदन पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस ने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की कोशिश की।
पक्ष और विपक्ष के बीच हुई नोकझोंक
सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल संपन्न हुआ, जबकि शून्यकाल की सूचनाओं को पढ़ा हुआ मान लिया गया। इसके बाद विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग की, जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक देखने को मिली।
विधायकों ने सरकार से जवाब मांगा
प्रश्नकाल के दौरान ई-अटेंडेंस, आदिवासी भूमि, किसानों के लंबित मुआवजे, केन-बेतवा परियोजना, भोपाल सिटी लिंक, वसीयत के आधार पर नामांतरण और चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना जैसे विषयों पर विधायकों ने सरकार से जवाब मांगा।
हजारों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलने का दावा
चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को लेकर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने 167 करोड़ रुपये की परियोजना में अनियमितताओं और किसानों तक पानी नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। जवाब में मंत्री कृष्णा गौर ने परियोजना के पूर्ण होने और हजारों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलने का दावा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने परियोजना का निरीक्षण कर आवश्यक कमियां दूर करने के निर्देश भी दिए।
छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया
वहीं, दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में चर्चा की मांग की। इस पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह मध्य प्रदेश के अधिकार क्षेत्र से बाहर का विषय है, इसलिए इस पर सदन में चर्चा नहीं की जा सकती। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई।
संबंधित समाचार

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!