कांग्रेस विधायक सड़क हादसे में घायल: कार्यालय जाते समय ऑटो से हुई टक्कर; पीएसओ को भी आई चोटें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कांग्रेस के विधायक विपिन जैन शुक्रवार को भोपाल के वीआईपी क्षेत्र 74 बंगला में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे अपने सरकारी निवास से कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हुए थे।
ऑटो से टक्कर के बाद हुआ हादसा
दुर्घटना में उनके साथ मौजूद पीएसओ भी घायल हुए है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विधायक विपिन जैन कांग्रेस कार्यालय जाने के लिए निकले थे।
इसी दौरान 74 बंगला क्षेत्र में एक ऑटो से जुड़ी दुर्घटना हुई, जिसमें उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। टक्कर के कारण विधायक को चोटें आईं और उनके शरीर पर गंभीर घाव होने से चिकित्सकों को टांके लगाने पड़े।
पीएसओ भी घायल
हादसे में विधायक के साथ मौजूद उनके पीएसओ को भी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
जयवर्धन सिंह पहुंचे मदद के लिए
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल विपिन जैन को अस्पताल पहुंचाने के साथ इलाज की व्यवस्थाओं की भी निगरानी की।
धरने में शामिल होने जा रहे थे विधायक
बताया जा रहा है कि विधायक विपिन जैन कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में चुनाव आयोग के समक्ष आयोजित धरने में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान वे सड़क हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और विधायक की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!