खबर
Top News

कर्ज के नाम पर कांग्रेस नेता का सूद का जाल: कार में बैठाकर जबरन लिखवाया इकरारनामा; बढ़ाया कर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अप्रैल 2026, 4:40 pm
शेयर करें:
कर्ज के नाम पर कांग्रेस नेता का सूद का जाल

1.80 लाख के बदले 6.5 लाख रुपए वसूले, फिर भी दे रहा धमकियां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कर्ज के नाम पर वसूली व धमकी का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक परिवार ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 1.80 लाख के कर्ज के बदले उनसे 6.5 लाख वसूले जा चुके हैं, इसके बावजूद आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा उन्हें लगातार दबाव, धमकी और प्रताड़ना किया जा रहा हैं। मामले में आजाद नगर पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कृष्ण बाग कॉलोनी निवासी नम्रता चौपरिया ने कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, उनके भाई राहुल सिंह ने अपनी मां के इलाज के लिए कांग्रेस नेता राकेश सिलावट से 1.80 लाख रुपये उधार लिए थे। शुरुआत में यह लेन-देन सामान्य दिखा, लेकिन तीन महीने बाद ही मामला सूदखोरी और दबाव की दिशा में मुड़ गया।

राकेश ने हर महीने 20 हजार रुपये ब्याज के रूप में वसूलना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, बाद में उनके भाई को जबरन कार में बैठाकर एक नया इकरारनामा लिखवाया गया, जिसमें कर्ज की राशि बढ़ाकर 2.40 लाख रुपये दर्शा दी गई। इसके बाद सिलावट के कहने पर रकम गारंटर विनोद मीणा के बैंक खाते में डलवाई गई, जबकि असल में पैसा नकद में वापस लिया गया।

इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अलग-अलग माध्यमों से रकम चुकाई। इसमें करीब 4.85 लाख रुपये बैंक के जरिए, 1.50 लाख रुपये नगद, 35 हजार रुपये अलग से नकद और 45 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके बावजूद राकेश सिलावट और विनोद मीणा द्वारा लगातार और पैसे की मांग की जाती रही। पीड़िता का कहना है कि कुल मिलाकर 6.5 लाख रुपये चुकाने के बाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ा जा रहा।

जब परिवार ने और रकम देने से इनकार किया, तो उन्हें झूठे मामलों में फंसाने, जेल भिजवाने और जान से मारने तक की धमकियां दी जाने लगीं। नम्रता चौपरिया ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि राकेश सिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके भाई से वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस दिलाई जाए। साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि यदि उनके भाई के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी राकेश सिलावट और विनोद मीणा की होगी।

आपराधिक प्रवृत्ति का है राकेश सिलावट
इधर, कांग्रेस नेता राकेश सिलावट के बारे में जानकारी लगी है कि उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। भंवरकुआं, आजाद नगर और संयोगितागंज थाने पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी जैसे आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरण दर्ज हैं। वहीं राकेश सिलावट राजनीतिक रसूख का बखूबी इस्तेमाल कर लोगों पर दबाव बनाने का काम करता है। वहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि राकेश पहले भी कई लोगों के साथ इसी तरह का कृत्य कर चुका है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 2 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 3 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 3 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 3 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 3 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 4 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 4 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 4 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 4 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 4 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 4 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!