मंत्री के सामने कांग्रेस नेता को पीटा: मंच पर भाजपा विधायक के बेटे से बहस; पुलिस ले जा रही थी तभी बुजुर्ग ने जड़ा थप्पड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
जिले में प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप के कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को हाईवोल्टेज राजनीतिक हंगामा देखने को मिला। नरसिंहगढ़ में शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के लोकार्पण समारोह में कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया की भाजपा विधायक मोहन शर्मा के बेटे से मंच पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस उन्हें मंच से नीचे ले जाने लगी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक बुजुर्ग ने सोंधिया के गाल पर थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पहले मंच पर बुलाया, फिर शुरू हुआ विवाद
घटना बस स्टैंड स्थित सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम की है। समारोह में प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, विधायक मोहन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन अरोरा के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्वत यादव और अन्य कांग्रेस नेता कार्यक्रम में पहुंचे थे। शुरुआत में पुलिस ने उन्हें प्रवेश से रोक दिया, लेकिन बाद में तहसीलदार की अनुमति के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। पहले वे मंच के सामने बैठे, फिर प्रभारी मंत्री और कलेक्टर ने सोंधिया को मंच पर बुलाया।
विधायक के बेटे से बहस, बढ़ा विवाद
कांग्रेस का आरोप है कि मंच पर मंत्री और कलेक्टर से चर्चा के दौरान विधायक मोहन शर्मा के बेटे ने सोंधिया को वहां से हटने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति में बदल गई। कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ले जा रही थी, तभी पड़ा थप्पड़
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने बीच-बचाव किया और चंदर सिंह सोंधिया को मंच से नीचे उतारकर कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाने लगी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक बुजुर्ग अचानक आगे आया और सोंधिया के गाल पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें सुरक्षा के बीच नरसिंहगढ़ थाने ले गई।
थाने का घेराव, कांग्रेस ने लगाए आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नरसिंहगढ़ थाने पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने का घेराव कर दिया। काफी देर तक थाने के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से उनके नेता के साथ अभद्रता की। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!