छात्र आंदोलन में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष: बोले- छात्रों पर लाठी चली तो सबसे आगे मैं खड़ा रहूंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में चल रहे छात्र आंदोलन को शुक्रवार शाम कांग्रेस का खुला समर्थन मिला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े आंदोलन स्थल पहुंचे और छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज करती है तो "सबसे आगे मैं खड़ा रहूंगा और पहली लाठी मैं खुद खाऊंगा।"
'छात्रों के संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ'
छात्रों को संबोधित करते हुए वानखेड़े ने कहा कि वे लगातार जानकारी ले रहे हैं कि आंदोलन के दौरान पुलिस और प्रशासन छात्रों पर दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा, "मैं आपसे वादा करता हूं कि जिस दिन छात्रों पर लाठी-डंडे चलेंगे, उस दिन आपके भाई के रूप में सबसे आगे मैं खड़ा रहूंगा। पहली लाठी मैं खुद खाऊंगा।"
पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
वानखेड़े ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में 152 पेपर लीक हुए, जिससे 7.5 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल वे मामले हैं जो सामने आ सके हैं, जबकि कई घटनाएं सार्वजनिक ही नहीं हो पाईं।
उन्होंने कहा कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है और लाखों छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
नीट परीक्षा का भी किया जिक्र
अपने संबोधन में उन्होंने वर्ष 2026 की नीट परीक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि पेपर लीक के कारण दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी और इसमें बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में सरकार विफल रही है।
शेर पढ़कर बढ़ाया छात्रों का हौसला
भाषण के अंत में विपिन वानखेड़े ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए एक शेर भी सुनाया। उन्होंने कहा कि "अभी तो परिंदे शुमार करना है,2029 में बताएंगे कि शिकार किसका करना है।"
उनके संबोधन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी की और आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य और निष्पक्ष भर्ती परीक्षाओं की मांग को लेकर पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!