रिजल्ट घोषित करने की सशर्त मंजूरी: सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखे जाएं परीक्षा परिणाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मप्र हाईकोर्ट ने एमपीपीएससी कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 के रिजल्ट घोषित करने की सशर्त अनुमति प्रदान कर दी है। छतरपुर निवासी हरचंडी अहिरवार सहित अन्य अभ्यर्थियों की ओर से उच्च शिक्षा विभाग और एमपीपीएससी द्वारा 24 एवं 30 दिसंबर 2024 को जारी कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती विज्ञापनों को चुनौती दी गई है।
सुनवाई दो सप्ताह के बाद निर्धारित
इस मामले में मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस प्रणय वर्मा और जस्टिस जेके पिल्लई की डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में कहा है कि याचिकाकर्ताओं के रिजल्ट सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखे जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। मामले की सुनवाई दो सप्ताह के बाद निर्धारित की गई है।
याचिका में यह सवाल उठाए थे
याचिका में अनुभव के लिए निर्धारित 25 प्रतिशत अंक और आरक्षण संबंधी लाभों से वंचित किए जाने पर सवाल उठाए गए थे। 17 मार्च 2026 को हाई कोर्ट ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके याचिकाकर्ताओं को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति दी थी, लेकिन परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी।
चयन प्रक्रिया प्रभावित हो रही
एमपीपीएससी की ओर से डिवीजन बेंच के समक्ष आवेदन दायर कर कहा गया कि कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित नहीं होने से चयन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। राज्य शासन की ओर से उप-महाधिवक्ता अभिजीत अवस्थी व एमपीपीएससी के अधिवक्ता आदित्य पचौरी के तर्क सुनने के बाद डिवीजन बेंच ने रिजल्ट घोषित करने की सशर्त अनुमति प्रदान कर दी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!