कंक्रीट मिक्सर मशीन पलटी: 19 वर्षीय मजदूर की मौत; काम पर जाते समय हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के बैरसिया क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में 19 वर्षीय मजदूर राहुल कुशवाह की मौत हो गई। काम पर जाते समय वह कांक्रीट मिक्सर मशीन पर बैठा था। रास्ते में मशीन का एक टायर निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
किलाल गांव के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, बसई गांव निवासी राहुल कुशवाह, पिता स्वर्गीय बाबूलाल कुशवाह, छत की ढलाई का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह काम के लिए घर से निकला था। हादसा उसके घर से करीब पांच किलोमीटर दूर किलाल गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ।
मिक्सर मशीन पर बैठा था राहुल
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहुल मिक्सर मशीन पर बैठा हुआ था। इसी दौरान मशीन का एक टायर अचानक निकल गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया
आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल बैरसिया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान सुबह करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में शोक का माहौल
राहुल अपने परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। परिवार में उसकी पांच बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई हैं। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बेटे की असमय मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।
मामले की जांच शुरू
बैरसिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मिक्सर मशीन का टायर तकनीकी खराबी के कारण निकला या किसी प्रकार की लापरवाही हादसे की वजह बनी। निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!