नीट यूजी परीक्षा की व्यापक तैयारियां: समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश; 57 केंद्रों पर इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नीट यूजी NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर रोशन राय सहित पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा के लिए इंदौर जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 23,160 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह एक संवेदनशील परीक्षा है, इसलिए सुरक्षा, गोपनीयता एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने पुलिस विभाग को पर्याप्त सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से बनी रहे। किसी भी तरह की परेशानी नहीं आए। बैकअप की व्यवस्था भी सभी केन्द्रों पर सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित अधिकारी मौका मुआयना कर व्यवस्थाओं और सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रहेगी। साथ ही गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से बैंक लॉकर से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग( परीक्षार्थियों की सुरक्षा जांच) NTA के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था तथा दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं हो। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो
संबंधित समाचार

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!