पुलिस लाइन में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत: निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

311 एप और सीएम हेल्पलाइन पर कई शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने का दावा, इंजीनियर सुभाष ने फोन उठाना बंद किया
खुलासा फर्स्ट , इंदौर ।
नगर निगम प्रशासन और जिम्मेदार अफसरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जोन 1, वार्ड 7 के अंतर्गत आने वाले जूना रिसाला पुलिस लाइन, गली नंबर 2 के निचले क्वार्टरों में सीवरेज और ड्रेनेज का गंदा पानी घरों तक आ रहा है। यहां निवासरत पुलिसकर्मी और उनके परिवार नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के सुस्त प्रशासनिक नियंत्रण के चलते निगम के कामचोर अफसर पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं।
पीड़ित जवानों ने 311 ऐप पर 5 बार शिकायतें दर्ज कराईं और सीएम हेल्पलाइन पर भी गुहार लगाई, जिसमें शिकायत क्रमांक 36740935, 34749436, 30005422 और 32925490 शामिल हैं। इसके बावजूद नगर निगम का गैरजिम्मेदार अमला जनसमस्या का समाधान करने के बजाय बिना किसी धरातलीय सुधार के ही शिकायतों को पोर्टल पर निरस्त और बंद कर रहा है। कामचोर अफसरों का यह रवैया राज्य सरकार की पारदर्शी शिकायत निवारण प्रणाली और मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों की खुली अवहेलना है।
हफ्ते में केवल दो दिन आता है निगम का टैंकर
जूना रिसाला पुलिस लाइन में एक साल से रह रहे पुलिसकर्मी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। हफ्ते में केवल दो दिन निगम का टैंकर आता है और ड्रेनेज लाइन का पानी भरकर ले जाता है। जिस दिन टैंकर नहीं आता, उस दिन सीवरेज की लाइन ओवरफ्लो होकर घरों के अंदर भर जाती है। मानवेंद्र सिंह के साथ ही हेड कांस्टेबल मुकेश गायकवाड़, एएसआई आनंद तिवारी और एएसआई एसके सिंह के आवासों के निचले हिस्से में सीवर का पानी जमा हो रहा है।
सरकारी सीयूजी सेवाओं को लेकर भी नगर निगम के कामचोर कर्मचारियों और अफसरों की गंभीर लापरवाही का खुलासा हुआ है। निगम द्वारा जनसमस्याओं के समाधान के लिए इंजीनियरों को आधिकारिक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिसकर्मी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड 7 और जोन 1 के इंजीनियर सुभाष को जब भी इस समस्या के संबंध में उनके मोबाइल नंबर 7440440886 पर संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, तो उन्होंने फोन उठाना ही बंद कर दिया है। इंजीनियर सुभाष का यह गैर-जिम्मेदाराना, संवेदनहीन और अड़ियल रवैया न केवल प्रशासनिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा रहा है।
इंजीनियर के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो
स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने वाले शहर में यदि पुलिस लाइन जैसे शासकीय परिसर की यह दुर्दशा है, तो आम बस्तियों के हालात का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को तत्काल प्रभाव से जूना रिसाला पुलिस लाइन का निरीक्षण कर ड्रेनेज लाइन का स्थायी समाधान करवाना चाहिए और जनसुनवाई व शिकायतों को ठेंगा दिखाकर कॉल न उठाने वाले कामचोर इंजीनियर सुभाष के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।
इंजीनियर के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो
स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने वाले शहर में यदि पुलिस लाइन जैसे शासकीय परिसर की यह दुर्दशा है, तो आम बस्तियों के हालात का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को तत्काल प्रभाव से जूना रिसाला पुलिस लाइन का निरीक्षण कर ड्रेनेज लाइन का स्थायी समाधान करवाना चाहिए और जनसुनवाई व शिकायतों को ठेंगा दिखाकर कॉल न उठाने वाले कामचोर इंजीनियर सुभाष के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!