उज्जैन की तर्ज पर मिले मुआवजा: सड़क पर उतरी कांग्रेस; पीड़ितों के समर्थन में रैली, प्रशासन को घेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

छावनी में बुलडोजर कार्रवाई का विरोध
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छावनी क्षेत्र में नगर निगम की तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने विशाल जन अधिकार यात्रा निकाली। मधुमिलन चौराहे से जगन्नाथ धर्मशाला तक निकली इस रैली में कांग्रेस नेताओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निगम प्रशासन ने नियम विरुद्ध जाकर कार्रवाई की है। उनका तर्क है कि यदि उज्जैन में अतिक्रमण हटाने पर पीड़ितों को दोगुना मुआवजा दिया जा सकता है, तो इंदौर में क्यों नहीं?
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम ने 60 फीट सड़क चौड़ीकरण का भरोसा देकर कार्रवाई की, लेकिन मौके पर इससे कहीं ज्यादा तोड़फोड़ की गई।
कई प्रभावित परिवारों के 80 फीट तक के मकान और दुकानें तोड़ दी गईं, जिससे बारिश के इस मौसम में सैकड़ों परिवार बेघर और खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
नेताओं ने इस कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ चुनिंदा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़ दिया गया, जबकि वर्षों पुराने वैध मकानों को निशाना बनाया गया।
चार सूत्रीय मांगें रखीं- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने इसे शहर के विकास का गलत चेहरा बताया और कहा कि छावनी क्षेत्र आज एक युद्ध क्षेत्र जैसा दिखाई दे रहा है।
उन्होंने प्रशासन के सामने चार सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें प्रभावितों को तुरंत दोगुना मुआवजा देना, पुनर्निर्माण के नक्शे बिना किसी बाधा के स्वीकृत करना, 100 से 300 साल पुरानी रजिस्ट्रियों को अतिक्रमण मानना बंद करना और तोड़फोड़ का खर्च निगम द्वारा वहन करना शामिल है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और उग्र होगा।
ये रहे मौजूद
इस जन अधिकार यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पटेल, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, वरिष्ठ नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा, पिंटू जोशी, शैलेश गर्ग, अभिषेक मित्तल, रानू मलोरिया, अशोक नालिया, राजेश चौकसे, राजू भदौरिया, आशीष यादव, रमेश विजवा, घनश्याम यादव, महेश खींची, राजा कश्यप, विजय केथवास, छोटेलाल कश्यप, राधेश्याम परिहार, मनीष भदकारे, जीतू दीवान, सेलू सेन, लोकेश हार्डिया, अरविंद बागड़ी, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, अमन बजाज, केके यादव, नीलेश सेन, गिरधर नागर, अनिल यादव, प्रज्ञा फिलिप, रफीक खान, सेफू वर्मा, सोनिला मिमरोट, अनसाफ अंसारी, सादिक खान, कुणाल सोलंकी, सुदामा चौधरी और राजा चौकसे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पार्षदगण और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!