सिंहस्थ बायपास की जमीन पर मुआवजा विवाद: कहीं ₹3 करोड़ प्रति हेक्टेयर; तो कहीं सिर्फ ₹60.48 लाख, किसानों में नाराजगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन में सिंहस्थ बायपास फोरलेन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजे की दरों में भारी अंतर सामने आने से विवाद गहरा गया है। किसानों का आरोप है कि एक ही परियोजना के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जमीन का मुआवजा अलग-अलग तय किया गया है, जिससे उनके साथ अन्याय हो रहा है।
मुआवजे में पांच गुना तक का अंतर
जानकारी के मुताबिक, उज्जैन कस्बा क्षेत्र की सामान्य भूमि के लिए करीब ₹3 करोड़ प्रति हेक्टेयर मुआवजा तय किया गया है। वहीं सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन के लिए किसानों को केवल ₹60.48 लाख प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जा रहा है। दोनों दरों के बीच पांच गुना से अधिक का अंतर होने से किसानों में गहरा असंतोष है।
मोहनपुरा में औसत दर, उज्जैन कस्बा में अलग व्यवस्था
किसानों का कहना है कि मोहनपुरा गांव में सभी प्रभावित किसानों को औसत दर के आधार पर मुआवजा दिया गया, जबकि उज्जैन कस्बा क्षेत्र में अलग-अलग दरें लागू की गई हैं। इसी असमानता को लेकर सवाल उठ रहे हैं और किसान एक समान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
कई किसानों ने जमीन देने से किया इनकार
कम मुआवजे से नाराज कई किसानों ने अपनी जमीन देने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब एक ही परियोजना के लिए दूसरे क्षेत्र के किसानों को अधिक मुआवजा मिल सकता है, तो उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
विवाद बढ़ने के आसार
सिंहस्थ बायपास चौड़ीकरण उज्जैन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है, लेकिन मुआवजे की अलग-अलग दरों ने किसानों और प्रशासन के बीच विवाद खड़ा कर दिया है। किसान पारदर्शी नीति और सभी प्रभावितों के लिए समान एवं उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अब इस मामले में प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।
संबंधित समाचार

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!