आयोग का बड़ा फैसला: फ्लाइट रद्द करना इस एयरलाइंस को पड़ा महंगा; इतने यात्रियों को देने होंगे इतने रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एयर इंडिया के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाते हुए छह यात्रियों को 96 हजार रुपए क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है।
आयोग ने माना कि उड़ान रद्द करने के मामले में एयरलाइन की ओर से सेवा में कमी रही, जिससे यात्रियों को आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ा।
दो घंटे पहले रद्द की उड़ान
मामला 11 मई 2024 का है। कोटरा सुल्तानाबाद निवासी तीन परिवार डॉ. शैलेंद्र निगम और सुषमा निगम, सुदेश सक्सेना और शालिनी सक्सेना, तथा डॉ. एमएल बंजारे और बुशन बंजारे ने भोपाल से श्रीनगर जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी। छह यात्रियों के टिकट पर कुल 1.18 लाख रुपए खर्च हुए थे।
यात्रियों ने श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग में होटल, हाउसबोट और स्थानीय परिवहन की अग्रिम बुकिंग भी कर रखी थी। आरोप है कि एयर इंडिया ने उड़ान रवाना होने से करीब दो घंटे पहले फ्लाइट रद्द कर दी, जिससे पूरी यात्रा प्रभावित हो गई और यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
एयर इंडिया ने दिया तकनीकी कारण का हवाला
सुनवाई के दौरान एयर इंडिया ने तर्क दिया कि विमान बर्ड हिट (पक्षी से टकराने) का शिकार हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा और डीजीसीए (डीजीसीए ) के नियमों का पालन करने के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी, इसलिए इसे सेवा में कमी नहीं माना जाना चाहिए।
आयोग ने कहा- यात्रियों को हुई असुविधा की भरपाई जरूरी
जिला उपभोक्ता आयोग ने एयर इंडिया की दलील को पर्याप्त नहीं माना और कहा कि फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
आयोग ने इसे सेवा में कमी मानते हुए एयर इंडिया को सभी छह यात्रियों को 16-16 हजार रुपए के हिसाब से कुल 96 हजार रुपए क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। यह फैसला उन उपभोक्ताओं के लिए अहम है, जिन्हें अंतिम समय में फ्लाइट रद्द होने से भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
संबंधित समाचार

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!