वीडियो देखिये, कमिश्नर ने इतने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित: उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट इंदौर में बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 32 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
चैन स्नैचिंग का खुलासा करने वाली टीम सम्मानित
थाना मल्हारगंज क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा उनके कब्जे से लूटी गई चैन, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर निरीक्षक नीरज बिरथरे, प्रधान आरक्षक 154 मनोज चौधरी, प्रधान आरक्षक 1479 गोविंद मीना, आरक्षक 1867 अजय चौबे, आरक्षक 2456 लोकेंद्र मिलन, आरक्षक 2094 राहुल प्रधान (थाना मल्हारगंज), प्रधान आरक्षक 3393 तन्मय सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक 1188 अभिषेक सिंह (थाना द्वारकापुरी), प्रधान आरक्षक 676 धर्मेंद्र पाठक तथा आरक्षक 3383 धर्मेंद्र सिंह सोनगरा (थाना छत्रीपुरा) को सम्मानित किया गया।
मोबाइल लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी पर सम्मान
थाना कनाड़िया क्षेत्र में मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपियों की पतारसी कर उन्हें गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने पर प्रधान आरक्षक 3144 रविंद्र रघुवंशी, आरक्षक 2041 जगदीश दांगी, आरक्षक 1469 कुलदीप तथा आरक्षक 1574 आनंद जाट को सम्मानित किया गया।
एमडी ड्रग्स और अवैध हथियार बरामद करने वाली टीम को सम्मान
थाना हीरानगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स तथा अवैध चाकू के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रधान आरक्षक 3326 देवेंद्र यादव और आरक्षक 3386 विश्वरतन परिहार को पुरस्कृत किया गया।
डिजिटल साक्ष्य प्रणाली को मजबूत बनाने पर सम्मान
थाना रावजी बाजार में डिजिटल साक्ष्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाते हुए एसआईडी से लिंक कराने में सराहनीय कार्य करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव को सम्मानित किया गया।
सड़क दुर्घटना में त्वरित सहायता देने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री राहत योजना की प्री-अप्रूव्ड आईडी जनरेट करने में सराहनीय भूमिका निभाने पर थाना चंदन नगर के सहायक उपनिरीक्षक निर्मल कुमार पाटिल तथा थाना भंवरकुआ के आरक्षक 1905 अभिषेक राठौर को सम्मानित किया गया।
ब्राउन शुगर तस्करों की गिरफ्तारी पर अपराध शाखा की टीम सम्मानित
36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर अपराध शाखा के उपनिरीक्षक अक्षय खड़िया, प्रधान आरक्षक 207 नीरज सिंह तथा प्रधान आरक्षक 3090 संदीप सिंह को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन के लिए सम्मान
शहर के प्रमुख चौराहों पर बेहतर यातायात प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर सहायक उपनिरीक्षक मजबूत सिंह भदौरिया, सहायक उपनिरीक्षक राजाराम जाट, सहायक उपनिरीक्षक महेश चौधरी, महिला आरक्षक 4342 वंदना, महिला आरक्षक 4598 काजल पटेल, आरक्षक 3917 हरिकृष्ण, महिला आरक्षक 4530 क्षमा, आरक्षक 141 संदीप, आरक्षक 571 बिरेश तथा महिला आरक्षक 4444 शारदा मुजाल्दे को सम्मानित किया गया।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका मनोबल बढ़ाना और पुलिस बल में बेहतर कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए आमजन को बेहतर और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!