कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट: एक्टिवा सवार बदमाश बैग छीनकर हुए फरार; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र से गुरुवार रात 30 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
व्यापारियों का कलेक्शन लेकर लौट रहा था एजेंट
जानकारी के अनुसार, कलेक्शन एजेंट मुकेश अग्रवाल गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे बर्तन बाजार और मोहनपुरा क्षेत्र के व्यापारियों से वसूली कर लौट रहा था। उसके बैग में व्यापारियों से एकत्र की गई लगभग 30 लाख रुपए की नकदी रखी हुई थी।
इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया, उसे रोका और धमकाते हुए हाथ से नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दोनों आरोपी एजेंट से बैग छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी
लूट की सूचना मिलने के बाद मुकेश अग्रवाल रात करीब 9 बजे पंढरीनाथ थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन थानों की पुलिस टीमों को लगाया गया है। करीब 25 पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में जुटे हैं और शहरभर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
परिचित की भूमिका पर भी संदेह
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं कलेक्शन एजेंट की गतिविधियों और नकदी की जानकारी किसी परिचित व्यक्ति ने तो बदमाशों तक नहीं पहुंचाई। देर रात तक पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के भागने के संभावित रूट का भी निरीक्षण किया।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!